फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP incharge Poonia will measure seven districts in six days

Chandigarh News: छह दिनों में सात जिलों को नापेंगे भाजपा प्रभारी पूनिया, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Fri, 19 Jul 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
BJP incharge Poonia will measure seven districts in six days
-भाजपा प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया 19 से 24 जुलाई तक कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मैराथन बैठकें
विज्ञापन

-सोनीपत, रोहतक, नूंह, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में होंगी प्रमुख कार्यकर्ता बैठकें

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी 6 दिनों में सात जिलों को नापेंगे। 19 से 24 जुलाई तक वह सोनीपत, रोहतक, नूंह, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और उनमें जोश भरेंगे। खासकर इस दौरान बूथ मैनेजनेंट को लेकर टिप्स दिए जाएंगे। बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र को साकार रूप देने के लिए हर बूथ को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं। इन बैठकों और कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, लोकसभा चुनाव प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया इंचार्ज, मेयर, जिला परिषद चेयरमैन, नगरपरिषद और ब्लॉक समिति के चेयरमैन भी उपस्थित रहेंगे।

हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि डॉ. सतीश पूनिया 19 जुलाई को 10 से 12 बजे तक सोनीपत में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। सोनीपत में ही दोपहर 2 बजे युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे। 20 जुलाई को रोहतक प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में डाॅ. पूनिया प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और 3 बजे मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से भी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। 21 जुलाई को नूंह में 12 बजे जिला कार्यकारिणी और 2 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि रहेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। सैनी ने बताया कि डाॅ. पूनिया 23 जुलाई को पंचकूला में 10 बजे और अंबाला में 2 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 24 जुलाई को कुरुक्षेत्र और करनाल में भी प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। डाॅ. पूनिया कुरुक्षेत्र में 10 बजे और करनाल में दोपहर 2 बजे इन बैठकों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed