पार्टी नेताओं पर हमले का विरोध: चंडीगढ़ में भाजपा का रोष मार्च, प्रशासक को सौंपेंगे ज्ञापन, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात
रविवार को चंडीगढ़ में सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस को रोड डायवर्ट भी करना पड़ा। शनिवार को पार्टी नेताओं पर किसान समर्थकों के हमले के विरोध में भाजपा यह रोष मार्च निकाल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट में शनिवार को भाजपा नेताओं पर हमले के विरोध में भाजपा नेता व कार्यकर्ता सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय से रोष मार्च निकाला। प्रदेश भाजपा ने बैठक के बाद राजभवन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया है। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के इंतजामों को देखते हुए हिमालय मार्ग के रूटों को डाइवर्ट कर दिया। साथ ही रोष मार्च को रोकने के लिए लेबर चौक पर बैरिकेडिंग भी की गई है। इसके अलावा मेयर रविकांत ने शांतिपूर्ण ढंग से रोष मार्च निकालने की अपील की है।
सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता व समर्थकों का आना शुरु हुआ। इसके बाद रोष मार्च शुरू किया गया। इस दौरान लेबर चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई।
पुलिस ने सेक्टर 33/34 की लाइट प्वाइंट से लेबर चौक की तरफ जाने वाले रास्ते में बदलाव कर रूट को सेक्टर-33 की तरफ मोड़ दिया है। वही सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय से लेकर लेबर चौक तक अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
रोष मार्च में मेयर रविकांत, पूर्व मेयर समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल है। बता दें कि बीते शनिवार दोपहर को मेयर रविकांत और पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन की गाड़ी पर किसान समर्थकों द्वारा लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया गया था। इस हमले में भाजपा नेताओं वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। यूटी पुलिस ने हमला करने वाले कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।