फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP high command took charge, Congress expressed confidence in Hooda

Haryana Assembly Election: प्रचार के लिए भाजपा हाईकमान ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस को हुड्डा पर भरोसा

Wed, 25 Sep 2024 05:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 05:10 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश में मोर्चा संभाल रखा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। इनके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हुआ है।

विज्ञापन
BJP high command took charge, Congress expressed confidence in Hooda
जन आशीर्वाद रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर है। भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए ताकत झोंक रही है, जबकि कांग्रेस दस साल का सूखा दूर करने को जोर लगा रही है।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश में मोर्चा संभाल रखा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। इनके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी लगातार रैलियां करके अपनी ताकत दिखा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक हरियाणा के चुनाव से दूरी बनाई हुई है। रणनीति के तहत कर्नाटक के फार्मूले पर चलते हुए कांग्रेस ने प्रदेश के ही स्थानीय नेताओं पर भरोसा जता रही है। कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान और दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश को नाप रहे हैं। देखना यह है कि दोनों राष्ट्रीय दलों में से किसकी रणनीति कारगर होती है और हरियाणा की जनता किसको जीत का ताज पहनाएगी।
विज्ञापन

भाजपा : सीएम सैनी कर चुके 50 रैलियां, पीएम और शाह की भी रैलियां

विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद भाजपा करीब 70 रैलियां कर चुकी हैं। इनमें अकेले 50 रैलियां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर चुके हैं। इनके अलावा केंद्रीय नेतृत्व की बात करें तो पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में रैली कर चुके है और अमित शाह चार रैलियां कर चुके हैं। इनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी रैलियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा की 40 और दीपेंद्र की 48 रैलियां

कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ही प्रदेश को नाप रहे हैं। अब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा 40 रैलियां कर चुके हैं, जबकि सांसद दीपेंद्र हुड्डा 48 रैलियां कर चुके हैं। भूपेंद्र हुड्डा के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान भी प्रचार में शामिल रहते हैं। अब 26 सिंतबर के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा में प्रचार को धार देने आ रहे हैं। इससे पहले टिकट वितरण से लेकर नामांकन तक में कोई केंद्रीय नेता हरियाणा में नहीं आया है।

भाजपा का राष्ट्रीय मुद्दों पर जोर, कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर रही घेर

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय मुद्दों को उठा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह धारा 370, आरक्षण और आतंकवाद को लेकर हमलावर हैं। साथ ही कांग्रेस शासन के समय दलितों पर हुए अत्याचारों को भी मुद्दा बना रही है। जबकि कांग्रेस हरियाणा के मुद्दों को लेकर ही भाजपा सरकार की घेराबंदी कर रही है। कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रदेश में बढ़ते अपराध को प्रचार का हथियार बना रही है। दोनों ही दल रणनीति के तहत के दूसरे पर हमला बोल रहे हैं और मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed