फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP high command bans meeting against Sunil Jakhar in Chandigarh

पंजाब: सुनील जाखड़ के खिलाफ बैठक पर हाईकमान की रोक, सुखविंदर को पार्टी कार्यालय में घुसने नहीं दिया

Mon, 25 Sep 2023 01:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Sep 2023 01:18 PM IST
सार

सुखविंदर ने कहा कि उन्होंने रविवार को नेताओं को बैठक के लिए बुलाया था। 30 साल लगाकर जिन लोगों ने दफ्तर बनवाया, अब वह दफ्तर के बाहर खड़े हैं और जो बाहर से पार्टी में आए हैं, वह सब दफ्तर के अंदर बैठे हैं।

विज्ञापन
BJP high command bans meeting against Sunil Jakhar in Chandigarh
सुखविंदर सिंह ग्रेवाल और सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की नई कार्यकारिणी के विरोध में रविवार को बैठक करने वाले वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह ग्रेवाल को पार्टी हाई कमान ने बैठक करने से रोक दिया। सुखविंदर ने सेक्टर 37 स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक बुलाई थी लेकिन हाई कमान के इशारे पर सुखविंदर और उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं को मुख्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। यह आरोप सुखविंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें निर्देश दिया है कि वह 24 सितंबर की अपनी प्रस्तावित बैठक ना करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर-37 स्थित भाजपा का यह कार्यालय बनाने में अथक मेहनत की थी। सुखविंदर सिंह उस भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यालय में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि 1992 से 2022 तक तीन दशकों में यह नौबत आ गई है कि पार्टी के जिस दफ्तर को हमने चंदे की छोटी-छोटी कलेक्शन करके खोला था, भाजपा के पुराने नेता और कार्यकर्ता उसमें प्रवेश भी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन


सुनील जाखड़ का प्रदेश प्रधान के रूप में स्वागत करते हुए सुखविंदर ने कहा कि कार्यकारिणी की जो सूची तैयार की गई है, उसमें कुछ नेताओं को छोड़कर पार्टी के सभी लोगों को नजरअंदाज करते हुए कांग्रेस से आए लोगों को शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी बाहर से आ रहा है , वह भाजपा के नेता की सीट पर ही कब्जा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों को चुनाव लड़ाए जा सकते हैं तो भाजपा के वह कार्यकर्ता जिन्होंने कांग्रेस शासन में लाठी झेली, पुलिस केस झेले, अब उनका क्या होगा? उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हतोत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी नया नेता पार्टी में आ रहा है, उसका रिकॉर्ड नहीं देखा जा रहा और उसे तुरंत जेड प्लस या वाई प्लस सुरक्षा दी जा रही है।


सुखविंदर ने फिर कहा कि उन्होंने रविवार को नेताओं को बैठक को बुलाया था। 30 साल लगाकर जिन लोगों ने दफ्तर बनवाया, अब वह दफ्तर के बाहर खड़े हैं और जो बाहर से पार्टी में आए हैं, वह सब दफ्तर के अंदर बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed