फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Haryana Encouraged by Virtual rally

वर्चुअल रैली से हरियाणा भाजपा उत्साहित, सफलता पर प्रदेशाध्यक्ष ने थपथपाई पीठ, लाखों जुटे

Tue, 16 Jun 2020 12:19 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Jun 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
BJP Haryana Encouraged by Virtual rally
भाजपा हरियाणा की वर्चुअल रैली - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में पहली वर्चुअल रैली कर हरियाणा भाजपा उत्साहित है। पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे 20 लाख लोगों से रैली में जुड़ने का दावा किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के निर्देश पर भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया टीम ने यह जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन


सप्ताह भर की मेहनत के बाद रविवार को पहली ही वर्चुअल रैली को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इतनी बड़ी संख्या में लोगों के देखे जाने से भाजपा नेता जोश में हैं। जबकि विपक्षी नेताओं में बेचैनी है। रैली की सफलता का ही नतीजा है कि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने उपलब्धि के लिए आईटी टीम की पीठ थपथपाई है।  
विज्ञापन


आईटी के प्रदेश संयोजक अरुण यादव ने बताया कि रैली में दो स्टेज बनाए गए थे। एक मंच दिल्ली में और दूसरा मंच पंचकूला में। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन मौजूद थे और पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अध्यक्ष सुभाष बराला। आईटी टीम ने इन दोनों मंचों को एक साथ सीधे जनता से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार लोगों को सीधे-सीधे लिंक भेजा गया, जो अपने अपने स्थानों से ही रैली से जुड़े। जबकि फेसबुक, यू ट्युब, इंस्ट्राग्राम आदि के लिंक भी शेयर किए गए। लगभग 15 हजार लोग तो पंचकूला में मंच के सामने लगाई गई चार बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए। उन्होंने कहाकि प्रदेश भाजपा के फेसबुक पेज पर 4 लाख 74 हजार लोगों ने इसे देखा, जबकि मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर रैली देखने वालों की संख्या 2 लाख 90 हजार 426 रही।


इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के पेज पर 151354,  संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के पेज पर 92548, कृष्ण पाल गुर्जर के पेज पर 2 लाख 30 हजार, अरुण यादव के पेज पर 3 लाख 2 हजार 600 लोगों ने रैली देखी। केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया के पेज पर 22220, संजय भाटिया के पेज पर 55213, नायाब सिंह सैनी के पेज पर रैली देखने वालों की संख्या 42246, सुनिता दुग्गल के पेज पर रैली देखने वाले 37512 रहे। रैली को सीधा दिखाने के लिए 650 जूम मीटिंग, 8662 जूम वेबिनार व 2228 वेबएक्स वेबिनार हुए। इस तरह रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या 2077143 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed