फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of voters dropped by 56,000; only 3,963 applications received for enrollment.

Chandigarh News: 56 हजार मतदाता घटे, नाम जुड़वाने के लिए आए सिर्फ 3963 आवेदन

Mon, 12 Oct 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Number of voters dropped by 56,000; only 3,963 applications received for enrollment.
चंडीगढ़ में पांच दिवसीय विशेष शिविर में कुल 5497 आवेदन मिले, अंतिम दिन फॉर्म-6 के करीब 880 आवेदन आए
विज्ञापन

र्वाचन विभाग ने कहा- मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी, पात्र नागरिक ऑनलाइन और बीएलओ के माध्यम से भी कर सकते हैं आवेदन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान करीब 56 हजार मतदाता कम होने के बाद नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए लगाए गए पांच दिवसीय विशेष शिविर में 3963 आवेदन ही प्राप्त हुए। 7 से 11 अक्तूबर 2026 तक चले इस अभियान के अंतिम दिन भी फॉर्म-6 के करीब 880 आवेदन आए। शिविरों का उद्देश्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से रह गए पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों को पंजीकरण की सुविधा देना था।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान विभिन्न निर्वाचन सेवाओं के लिए कुल 5497 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के 3963 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधार, निर्वाचन क्षेत्र के भीतर निवास स्थान बदलने और अन्य अनुमत संशोधनों के लिए फॉर्म-8 के 1452 आवेदन मिले। वहीं, मतदाता सूची में नामों पर आपत्ति और नाम हटाने से संबंधित फॉर्म-7 के 82 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

22 सितंबर को प्रकाशित हुई अंतिम सूची
विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 01-चंडीगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची-2026 का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया गया था। इसके बाद पात्र नागरिकों को सूची में अपना नाम जुड़वाने और मतदाता विवरण में सुधार कराने का अवसर देने के लिए विशेष शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ ने मतदान केंद्रों पर लगाईं सूचियां
अभियान के दौरान बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने गणना चरण में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले (एएसडीडी) मतदाताओं की पहचान कर तैयार की गई सूचियां संबंधित मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित कीं। इससे नागरिकों को मतदाता सूची का सत्यापन करने और किसी भी त्रुटि की जानकारी निर्वाचन विभाग तक पहुंचाने में मदद मिली।
शिविर खत्म लेकिन पंजीकरण जारी रहेगा
निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया कि मतदाता पंजीकरण एक निरंतर प्रक्रिया है। विशेष शिविरों के समापन के बाद भी पात्र नागरिकों के लिए आवेदन की सुविधा जारी रहेगी। जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्वाचन कार्यालय, संबंधित सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय या अपने बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं।


नागरिक ईसीआईएनईटी पोर्टल या ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके अलावा ईसीआईएनईटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा से संबंधित बीएलओ की सहायता ली जा सकती है। मतदाता संबंधी जानकारी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed