{"_id":"6acbf16193affa783006e7cd","slug":"the-city-markets-bustled-with-activity-on-the-first-day-of-navratri-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1146794-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नवरात्र के पहले दिन शहर के बाजारों में रौनक छाई रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नवरात्र के पहले दिन शहर के बाजारों में रौनक छाई रही
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नवरात्र के पहले दिन शहर के बाजारों में रौनक छाई रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। ऑटोमोबाइल शोरूम में नई कारों की डिलीवरी का सिलसिला चला तो ज्वेलरी बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों और आभूषणों की मांग रही।
मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए फूलों की खरीदारी भी बढ़ी। पूजन सामग्री और व्रत के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी। बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक, पहले दिन ट्राइसिटी में करीब 500 कारों और 300 से अधिक दोपहिया वाहनों की डिलीवरी हुई। वहीं, फूलों का लगभग सात क्विंटल कारोबार और सर्राफा बाजार में करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना जताई गई।