फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organization of Namokar Mantra recitation and Bhaktamar Deeparchana.

Chandigarh News: णमोकार मंत्र पाठ और भक्तामर दीपार्चना का आयोजन

Mon, 12 Oct 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Organization of Namokar Mantra recitation and Bhaktamar Deeparchana.
श्रद्धालुओं ने किया पाठ, जरूरतमंद परिवार की मदद करेगी समिति
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति की ओर से णमोकार मंत्र पाठ और भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भाग लिया। पंडित आलोक ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिंसा, सत्य, संयम और करुणा जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य हैं। भगवान महावीर के उपदेश अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने णमोकार मंत्र और भक्तामर स्तोत्र की महत्ता भी बताई। कार्यक्रम में नूपुर जैन, राजीव जैन, सुमन जैन, सुनील कुमार जैन, तन्मय जैन, प्रिया जैन, योगिता जैन, अक्षत जैन और ऋषभ जैन सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के मार्गदर्शक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि समिति नवंबर में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि समिति धार्मिक आयोजनों के साथ समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed