फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP got 3.17 lakh more votes than Congress in Lok Sabha elections

Chandigarh News: लोकसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख ज्यादा वोट मिले

Sun, 16 Jun 2024 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
BJP got 3.17 lakh more votes than Congress in Lok Sabha elections
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला भले ही बराबरी का रहा हो, मगर वोटों के हिसाब से भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ी है। भाजपा को दसों लोकसभा सीट पर कुल 59 लाख 96 हजार 486 वोट प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस को नौ सीटों पर 56 लाख 79 हजार 473 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा ने कांग्रेस से 3 लाख 17 हजार 13 वोट अधिक प्राप्त किए। कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र सीट पर आप के सााथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता को 5 लाख 13 हजार 154 वोट ही प्राप्त हुए हैं।

वहीं, इनेलो को पूरे प्रदेश में मात्र 1.74 % वोट मिले। यानी 2 लाख 26 हजार 52 वोट जबकि जजपा को केवल 0.87 % वोट मिले। इस हिसाब से जजपा को 1 लाख 13 हजार 122 वोट प्राप्त हुए। नोटा विकल्प को पूरे प्रदेश में 0.33 % अर्थात 43 हजार 192 वोट प्राप्त हुए। हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार ने बताया, लोकसभा चुनाव में भाजपा को 46.11 % वोट प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस को नौ सीटों पर 43.67 % वोट मिले। विधानसभा हलकों के आधार पर हार जीत का अंतर देखे तो भाजपा ने 44, कांग्रेस के 42 जबकि उसकी सहयोगी आप ने 4 पर लीड (बढ़त) प्राप्त की है। उन्होंने बताया, 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश भर में 45 लाख 69 हजार 16 वोट जबकि कांग्रेस को 35 लाख 15 हजार 429 वोट प्राप्त हुए थे। उस दौरान भाजपा को कांग्रेस से 10 लाख 53 हजार 587 वोट अधिक प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed