फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Gave Haryana Assembly Elections Ticket to 13 Females

टिकट वितरण में 'आधी आबादी' की अनदेखी

Sun, 28 Sep 2014 09:56 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Sep 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
BJP Gave Haryana Assembly Elections Ticket to 13 Females

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का दावा करने वाले राजनीतिक दलों ने टिकट वितरण में ही उनकी अनदेखी कर दी है।

विज्ञापन


किसी भी दल ने महिलाओं को 15 प्रतिशत से ज्यादा टिकट वितरण में प्रतिनिधित्व नहीं दिया। यहां तक कि टिकट वितरण में उनकी राय भी नहीं ली गई। जब टिकट ही गिनती के दिए गए हैं, तो उनका प्रतिनिधित्व भी नाममात्र का होगा।

राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार का चुनाव में लोग नए चेहरों पर बहुत कम दांव लगाना चाहते हैं। लगभग सभी विधानसभा हलकों में कांटे की टक्कर है। राजनीतिक दलों ने टिकटों में उन्हीं को वरीयता दी है, जो चुनाव जीत सकते हैं।
विज्ञापन


यह विडबंना ही है कि जो दल कई सालों से महिलाओं के अधिकारों के लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें तो प्रतिनिधित्व दिया ही नहीं गया।

सबसे ज्यादा भाजपा ने उतारे महिला उम्मीदवार

BJP Gave Haryana Assembly Elections Ticket to 13 Females

हर राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा ने 13 महिला उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 10, इनेलो ने 9 और हजकां-हजपा गठबंधन ने 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दी है।

कांग्रेस ने पहले 11 उम्मीदवारों को टिकट दी थी, लेकिन शुक्रवार को बावल से उम्मीदवार बदल दिया गया है। महिला उम्मीदवार अमृतकलां से टिकट वापस लेकर जसवंत बावल को दी गई।

2009 में 10 महिला उम्मीदवार पहुंची थी विधानसभा
पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 68 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 9 महिलाएं ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। कांग्रेस से 7, इनेलो, भाजपा और हजकां से एक-एक महिला उम्मीदवार विधायक बनी थी।

कालका से पहली बार महिला उम्मीदवार को उतारा

BJP Gave Haryana Assembly Elections Ticket to 13 Females

इस बार कालका में पहली बार कांग्रेस, भाजपा और हजकां-हजपा गठबंधन ने महिला उम्मीदवारों को उतारा है। कांग्रेस की ओर से मनवीर कौर गिल, भाजपा की ओर से लतिका शर्मा, हजपा की उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा के बीच मुकाबला है। शक्ति रानी शर्मा हजपा के अध्यक्ष विनोद शर्मा की पत्नी हैं। वहीं, इनेलो से प्रदीप चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।

कोट
हरियाणा में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है। यहां पर इनकी आवाज उठाने वाले कोई नहीं है। जब महिलाएं विधानसभा में पहुंचेंगी ही नहीं तो उनके बारे में बोलेगा कौन। जब राजनीतिक दलों को भीड़ जुटानी होती है तभी वे महिलाओं को बुलाते हैं। चाहे नेशनल पार्टी हो या फिर स्थानीय। सभी की कथनी-करनी में अंतर है।
-रचना, संयोजक, महिला मुक्ति मोर्चा, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed