फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp fraud baba ramdev, says abhay chautala

'भाजपा ने किया बाबा रामदेव से धोखा'

Fri, 19 Sep 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 19 Sep 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
bjp fraud baba ramdev, says abhay chautala

25 सितंबर को जींद में देवीलाल की जन्म शताब्दी पर होने वाला समारोह प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा। चुनाव प्रचार के लिए बाबा रामदेव को न्यौता भेजा जा रहा है। भाजपा को जिताने में अहम भूमिका निभाने के बावजूद बाबा रामदेव के साथ धोखा हुआ। हरियाणा का आदमी स्वाभिमानी है। अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। उम्मीद है कि वे भाजपा को सही वक्त पर जरूर जवाब देंगे। समारोह में पूर्व उप-प्रधानमंत्री के समर्थक देशभर से पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद विधायक अभय चौटाला ने बताया कि समारोह की सफलता के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरी सिंह को कमान सौंपी गई है। वे बृहस्पतिवार को हिसार रोड स्थित एक फार्म हाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उपचुनाव में मोदी के जादू की हवा निकली
चौटाला ने कहा, कई राज्यों में हुए उपचुनाव में मोदी के जादू की हवा निकल गई है। झूठा प्रचार कर सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार भी कांग्रेस की राह पर चल रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रदेश में पहली बार आए नरेंद्र मोदी से जनता को काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने प्रदेश के लिए कोई घोषणा नहीं की। इतने बड़े पैमाने पर बहुमत देने वाली जनता ठगी सी देखती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल तक जारी होगी तीसरी लिस्ट
अभय चौटाला ने बताया कि 20 सितंबर तक पार्टी प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी हो जाएगी। विधानसभा चुनाव में इनेलो को बहुमत मिलेगा और ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे। कोर्ट से उनको न्याय मिलेगा और वे शीघ्र बाहर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed