{"_id":"698494a17e46fefc220e826d","slug":"bjp-doors-are-closed-for-sidhu-kalia-chandigarh-news-c-46-1-spkl1014-109619-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के लिए भाजपा के दरवाजे बंद: कालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के लिए भाजपा के दरवाजे बंद: कालिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की भाजपा में संभावित वापसी की चर्चाओं ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। इन अटकलों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने स्पष्ट कर दिया है कि सिद्धू के लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं।
मनोरंजन कालिया ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए और वहां रहते हुए पार्टी व नेतृत्व पर लगातार हमले किए। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलने पर उनकी वापसी की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन भाजपा अवसरवाद की राजनीति को स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि पार्टी की एक स्पष्ट विचारधारा और अनुशासन है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से भाजपा में वापसी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि कांग्रेस से उनकी बढ़ती दूरी और लंबे समय से राजनीतिक सक्रियता से दूर रहने के कारण अटकलों को बल मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे राजनीतिक संकेत और बयानबाजी और तेज हो सकती है। ब्यूरो