{"_id":"5c2120c2bdec2256d6424a91","slug":"bjp-damage-control-party-situation-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, विधायक के सवाल का बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, विधायक के सवाल का बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने दिया जवाब
Tue, 25 Dec 2018 09:13 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यप्रकाश जरावता ने पटौदी विधायक बिमला चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि लोकरा गांव में निजी कार्यक्रम था। इसमें मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें विधायक क्यों नहीं पहुंचीं, इसका जवाब सिर्फ वह दे सकती हैं।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रवक्ता सत्यप्रकाश जरावता ने गुरुग्राम के गांव लोकरा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शनिवार के कार्यक्रम को लेकर विधायक बिमला चौधरी द्वारा उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लोकरा गांव में चाय पर आने का कार्यक्रम दर्शाता है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर कितना संवेदनशील हैं। जरावता ने कहा कि मैंने कई बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके गांव में चाय का कार्यक्रम देने का अनुरोध किया था। जिसे स्वीकार करते हुए वह रविवार को कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के दौरान आसपास से आने वाले आमजन के मुताबिक व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के पूरी तरह से निजी होने के बाद भी मैंने खुद फोन कर स्थानीय विधायक बिमला चौधरी, रणधीर कापड़ीवास, तेजपाल तंवर एवं मंत्री राव नरबीर सिंह को चाय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए गठित आयोजन समिति भी उन्हें आमंत्रित करने के लिए गई थी, लेकिन उनके स्टाफ द्वारा उनके बाहर होने की सूचना दी गई। कार्यक्रम पंडाल के अंदर और बाहर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ विधायक बिमला चौधरी के भी होर्डिंग लगवाए गए थे, इसके बावजूद वह सवाल उठा रही हैं तो इसका जवाब उन्हें खुद देना चाहिए।