फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP created special plan for 2019 loksabha Election

लोकसभा 2019: बीजेपी ने जीत के लिए बनाया खास प्लान, जानिए क्या है पन्ना प्रमुख और पंच परमेश्वर मॉडल

Wed, 26 Dec 2018 12:51 PM IST
ajay kumar अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
BJP created special plan for 2019 loksabha Election
BJP - फोटो : BJP

आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने एक बार फिर जीत का एजेंडा तैयार कर लिया है। एक माह पूर्व ही जिला स्तर से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को इसका पूरा खाका तैयार करके दे दिया गया है। इसी एजेंडे के अनुसार नेताओं और कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन


पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो हर बूथ को मजबूत करने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पार्टी के द्वारा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सूची को तैयार करने को कहा गया है। इसके लिए अलग से कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। कहा गया है कि मंडल से लेकर अगर बूथ स्तर तक वर्कर सूची बनाएंगे तो कम से कम 45 पार्टी कार्यकर्ता मिल ही जाएंगे। सूची में दर्ज हुए नामों के फोन नंबर सभी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के पास होने चाहिए। 

विज्ञापन

बूथ और मंडल लेवल पर होगा चयन

BJP created special plan for 2019 loksabha Election
सांकेतिक तस्वीर

इसी लिस्ट के आधार पर भाजपा ने आगामी चुनाव में जीत का एजेंडा तैयार किया है। पार्टी ने यह तय किया किया है कि बूथ और मंडल लेवल पर पन्ना प्रमुख और पंच परमेश्वर बनाए जाएंगे। ये ऐसे लोग होंगे जो स्थानीय स्तर पर मुद्दों के आधार पर आम लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। इसके लिए बाकायदा पन्ना प्रमुख और पंच परमेश्वर को मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पन्ना प्रमुख व पंच परमेश्वर के चयन की कवायद शुरू हो गई है।

नेताओं की गतिविधियों पर रहेगी नजर
इस बार चुनाव में स्थानीय स्तर पर कौन सा कार्यकर्ता क्या कर रहा है और पूरे दिन उसकी गतिविधियां क्या रही हैं। इस पर नजर रखी जाएगी। पार्टी के नेता कहां क्या कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी के लिए बूथ स्तर से लेकर मंडल और फिर प्रदेश स्तर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से पन्ना प्रमुख और पंच परमेश्वर को जोड़ा जाएगा। इसकी कवायद पार्टी स्तर पर जोरों से चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि हम लोग बूथ स्तर पर तेजी से काम कर रहे हैं। पार्टी की ओर से जो भी आगे निर्देश मिलेंगे, उनके अनुसार ही काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed