फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP central leadership will decide Alliance : Sharma

केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा भाजपा-हजकां गठबंधन : शर्मा

Sat, 21 Jun 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 21 Jun 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP central leadership will decide Alliance : Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास ने कहा कि भाजपा-हजकां गठबंधन है और आगे रहेगा या नहीं, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि वह तो भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता हैं, जबकि कुलदीप बिश्नोई या चंद्रमोहन क्या बोल रहे हैं, इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, क्योंकि वे अपनी पार्टी के मालिक है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की रणनीति, हजकां गठबंधन और अन्य मुद्दों पर शनिवार को भाजपा नेताओं ने कुरुक्षेत्र में विचार-मंथन किया। 22 जून को कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


इस बैठक से पूर्व की तैयारी आज के विचार-मंथन में हुई, जिससे कि उन मुद्दों को कार्यसमिति की बैठक में सबकी राय लेकर मजबूती से न केवल रखा जा सके, बल्कि उन पर ठोस निर्णय भी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को कुरुक्षेत्र के जिमखाना क्लब में आयोजित भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा-हजकां गठबंधन टूटने का एजेंडा तय दिखा। हालांकि इस बैठक में शिरकत करने आए प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता यह साफ करते नजर आए कि गठबंधन उनकी ओर से नहीं, बल्कि हजकां की ओर से टूटा है, यानी अंतिम मुहर लगने से पहले ही भाजपा नेता ये मान चुके हैं कि गठबंधन टूट चुका है और इसकी महज घोषणा बाकी है।

वहीं आज के विचार मंथन के बाद, आगामी रूपरेखा रविवार को होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तय होगी, जिसे भाजपा नेता प्रेसवार्ता कर पत्रकारों से भी सांझा कर सकते हैं।

वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और इन चुनावों में पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर विचार विमर्श हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है और यही सिलसिला विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।


आज ये नेता होंगे शामिल

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रविवार को भाजपा संगठन मंत्री राम लाल, राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के महामंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed