फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP celebrated victory, said - beginning of the decline of India alliance

Chandigarh News: भाजपा ने जीत का मनाया जश्न, कहा-इंडिया गठबंधन के पतन की शुरुआत

Tue, 05 Mar 2024 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated victory, said - beginning of the decline of India alliance
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, भाजपा की नीतियों और विचारधारा की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह इंडिया गठबंधन के पतन की शुरुआत है। सोमवार को भाजपा कार्यालय कमलम में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि पार्षद शहर का विकास चाहते हैं और विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। नगर निगम में आम आदमी पार्टी के मेयर को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि नगर निगम हाउस में अब वे अल्पमत में आ गए हैं। मल्होत्रा ने कहा कि आज से इंडिया गठबंधन की हार की शुरुआत है। गठबंधन की सच्चाई सबके सामने आ गई है। यह बेमेल का गठबंधन है जो टांय-टांय फिस्स हो रहा है। हर जगह से गठबंधन टूट रहा है। अब इसका कोई वजूद नहीं बचा है। लोकसभा चुनाव में भी यह गठबंधन फेल होगा और भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बार-बार नैतिकता की बात करते हैं। कोई उनसे पूछे कि अब नैतिकता कहां है? क्या उन्हें केवल 10 पार्षदों के साथ मेयर पद पर बने रहने का अधिकार है, अगर इनमें कहीं भी नैतिकता है तो मेयर पद से तुरंत इस्तीफा दिलवा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल मुफ्त में सुविधा देने से विकास नहीं होता। विकास के लिए योजना व इच्छा शक्ति होना जरूरी है। मल्होत्रा ने पूर्व सांसद पवन बंसल पर निशाना साधते हुए कहा कि बंसल ने अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और राजनीतिक लालच के लिए पार्टी और पार्टी के नेताओं की बलि दे दी है।
विज्ञापन

इसी बीच नवनिर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू, डिप्टी मेयर राजिंदर शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, जगतार सिंह जग्गा, प्रदेश महामंत्री हुकम चंद, अमित जिंदल, प्रदेश सचिव संजीव राणा, कार्यालय सचिव संजय पुरी, मनीष शर्मा, सभी पार्षद, जिला अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष-महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed