फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP celebrate self-reliance week 2 October

भाजपा 2 अक्तूबर तक मनाएगी आत्मनिर्भर सप्ताह

Sat, 26 Sep 2020 12:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrate self-reliance week 2 October
चंडीगढ़। भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश भाजपा ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने ‘एकात्म मानववाद’ विषय पर संबोधित किया। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रमों के संयोजक चंद्र शेखर ने बताया कि पार्टी 25 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक ‘आत्मनिर्भर सप्ताह’ मनाने जा रही है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय महासचिव माधव राव ने कहा कि पंडित दीनदयाल ‘एकात्म मानववाद’ को सैद्धांतिक स्वरूप में नहीं बल्कि आस्था के स्वरूप में लेते थे। व्यक्ति की आत्मा को सर्वोच्च स्थान पर रखने वाले उनके सिद्धांत में आत्मबोध करने वाले व्यक्ति को समाज का शीर्ष माना गया। वह किसी भी समाज या देश की संपूर्णता तभी मानते थे, जब समाज के गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित और पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति तक वे सभी लाभ पहुंचे जो समाज के उच्च व कुलीन वर्गों के लिए ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर तक अपने-अपने घरों में उनके चित्र के आगे पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी ने 597 बूथों पर पार्टी का ध्वज लहराया और बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों ने घरों में पार्टी के चिन्ह वाली अपने नाम की प्लेट भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed