{"_id":"61e7a7677b83840c6e361928","slug":"bjp-candidates-list-delay-due-to-extension-of-polling-date-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022: पंजाब में इस वजह से टली भाजपा प्रत्याशियों की सूची, संसदीय बोर्ड मंथन करने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022: पंजाब में इस वजह से टली भाजपा प्रत्याशियों की सूची, संसदीय बोर्ड मंथन करने में जुटा
Wed, 19 Jan 2022 11:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:28 AM IST
सार
पंजाब में आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस ने अपने अधिकांश उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मगर भाजपा गठबंधन ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। यहां तक की सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है। भाजपा का संसदीय बोर्ड अपने उम्मीदवारों की सूची पर मंथन करने में जुटा है।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संत श्री रविदास जी की जयंती को लेकर चुनाव की तारीख आगे बढ़ने से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की जारी होने वाली सूची की तारीख भी टल गई है। वहीं सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे में एक राय नहीं हो पाने को भी प्रत्याशियों की सूची टलने की वजह माना जा रहा है। भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले हर पहलू पर मंथन करने में जुटी है। वहीं पार्टी किसी भी तरह की बगावत से बचना चाहती है।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की पहली सूची को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में पंजाब के चुनाव को लेकर काफी मंथन हुआ। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रत्याशियों की सूची जारी होने में अभी समय लगेगा। पार्टी के नेता टिकटों की घोषणा में देरी की वजह पंजाब विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का छह दिन आगे बढ़ना बता रहे हैं।
विज्ञापन
संत श्री रविदास जी की 16 फरवरी को होने वाली जयंती के कारण मतदान 14 फरवरी के स्थान पर अब 20 फरवरी को होगा। इस वजह से भाजपा को प्रत्याशियों की सूची पर मंथन के लिए और समय मिल गया है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि यह समय भाजपा के लिए मुफीद है। प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने के साथ ही पार्टी को प्रचार के लिए भी अतिरिक्त समय मिल पाएगा।
विज्ञापन
भाजपा में प्रत्याशियों की सूची को लेकर हर पहलू पर मंथन किया जा रहा है। सब कुछ तय हो चुका है। प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए संसदीय बोर्ड मंथन कर रहा है, जल्द ही सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। - दुष्यंत गौतम, पंजाब प्रभारी, भाजपा।