{"_id":"5c035976bdec22415b0963d5","slug":"bjp-announced-names-of-mayor-candidates-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः भाजपा ने घोषित किए मेयर प्रत्याशियों के नाम, जानें कौन-कहां से लड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः भाजपा ने घोषित किए मेयर प्रत्याशियों के नाम, जानें कौन-कहां से लड़ रहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नगर निगम चुनावों का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनावों के लिए मेयर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दिया। दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की बैठक में नामों का फैसला हुआ। प्रभारी अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव संबंधी अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
हरियाणा में 16 दिसंबर को पांच नगर निगमों व नगर पालिकाओं के चुनाव प्रस्तावित है। फिलहाल बैठक में मेयर प्रत्याशियों के नाम पर तो सहमति बन गई है, लेकिन पार्षदों के नाम रविवार को फाइनल किए जाएंगे। मेयर प्रत्याशियों के तय नामों में रोहतक नगर निगम में मनमोहन गोयल, करनाल से रेनू बाला, हिसार से गौतम सरदाना, पानीपत से अवनीत कौर और यमुनानगर से मदन चौहान को मेयर का भाजपा प्रत्याशी तय किया गया है।
विज्ञापन
मेयर प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने में भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले का पूरा इस्तेमाल किया है। पांचों सीटों पर अलग-अलग बिरादरी के मेयर प्रत्याशी उतारकर भाजपा ने इन बिरादरियों को साधने का काम किया है। सीएम के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई है। निकाय चुनावों को किस तरह से लड़ना है, बूथ कमेटियों को कैसे मजबूत करना है, चुनाव में किन मुद्दों को लोगों तक ले जाना है और विपक्ष की घेराबंदी कैसे करनी है इत्यादि मसलों भी चुनाव समिति की बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन