फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Birds enjoying the blower in the bird park

Chandigarh News: बर्ड पार्क में पक्षी ले रहे ब्लोअर का आनंद

Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Birds enjoying the blower in the bird park
बर्ड पार्क में बैछा पक्षी।
चंडीगढ़। कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ के बर्ड पार्क में पक्षियों की सुरक्षा और आराम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यूटी वन विभाग ने पक्षियों को ठंड से बचाने के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें ब्लोअर, पॉली शीट से ढके पिंजरे और उनकी डाइट में ड्राई फ्रूट को शामिल किया है। मकाओ जैसे विदेशी पक्षियों के लिए नया घर बनाकर उनके आराम का खास इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

सर्द हवाओं और गिरते तापमान को देखते हुए वन विभाग ने बर्ड पार्क में कुछ ब्लोअर लगाए हैं जो पक्षियों को गर्मी प्रदान कर रहे हैं। जिस दिन धूप नहीं निकलती है, ये ब्लोअर चलाए जाते हैं। इन दिनों में कई-कई घंटे ब्लोअर चल रहे हैं। यहां पक्षी भी बैठ रहे हैं। पिंजरों को ठंडी हवा से बचाने के लिए बड़े-बड़े पॉली शीट का इस्तेमाल किया गया है। यह पॉली शीट न केवल ठंडी हवाओं को अंदर आने से रोकती हैं बल्कि पक्षियों को सर्दी से बचाने में भी सहायक हैं। इसके अलावा मकाओ प्रजाति के पक्षियों के लिए विशेष रूप से नया घर तैयार किया गया है। यह घर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सर्दी का असर इन पर कम से कम पड़े।
विज्ञापन


डाइट में ड्राई फ्रूट के साथ दिए जा रहे अंडे और सनफ्लावर सीड्स
पक्षियों की ठंड में ऊर्जा बनाए रखने के लिए उनके भोजन में बदलाव किया गया है। उनकी डाइट में ड्राई फ्रूट जैसे बादाम और अखरोट शामिल किए गए हैं, जो उनके शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, उनके सुबह के खाने में अंडे शामिल किए गए हैं और सनफ्लावर सीड्स दिए जा रहे हैं। बर्ड पार्क के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दिन-रात पक्षियों की सेहत पर नजर रखें। पक्षियों की गतिविधियों और उनकी स्थिति का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। परिवहन विभाग के निदेशक टीसी नौटियाल ने कहा कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पक्षियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि वे आरामदायक वातावरण में सर्दी से बच सकें। यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी पक्षी को ठंड का प्रभाव न झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed