फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Akali Dal accuses CM Mann and his wife of accepting 5 crore bribe demands CBI probe protest on Sep 5

अकाली दल का मान दंपती पर आरोप: पांच करोड़ की रिश्वत ली, सीबीआई जांच की मांग; 5 सितंबर को प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2026 01:20 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 03 Sep 2026 01:20 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल से जुड़ी सभी महिलाएं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की अगुवाई में, पांच सितंबर को चंडीगढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगी। वे मुख्यमंत्री का घेराव करेंगी और उनके इस्तीफे की मांग करेंगी। 

विज्ञापन
Akali Dal accuses CM Mann and his wife of accepting 5 crore bribe demands CBI probe protest on Sep 5
पत्रकारों से बात करते सुखबीर बादल - फोटो : ANI

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का आरोप है कि दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई। अकाली दल ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस मामले में दुष्कर्मी और उसे बचाने वाले एक तरफ हैं। दूसरी तरफ पीड़ित लड़कियां हैं। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी इस संबंध में सभी सबूत राज्यपाल को सौंपेगी। अकाली दल का आरोप है कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने आरोपी को बचाने के लिए पांच करोड़ रुपये की रिश्वत ली।  
विज्ञापन


अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि एक मामला रेप की दो पीड़ितों से जुड़ा है, जिन्हें कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए गए और मामला सुलझा लिया गया। रेप केस का आरोपी बाद में विदेश चला गया। यह बहुत गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मुद्दा एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के उन बार-बार भेजे गए पत्रों से जुड़ा है जिनमें मुख्यमंत्री के ओएसडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। जहां तक रेप केस की बात है, तो उन दो लड़कियों के साथ अन्याय हुआ है। मुख्यमंत्री की पत्नी पर बहुत गंभीर आरोप हैं। शिरोमणि अकाली दल से जुड़ी सभी महिलाएं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की अगुवाई में, पांच सितंबर को चंडीगढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगी। वे मुख्यमंत्री का घेराव करेंगी और उनके इस्तीफे की मांग करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed