फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird park will open from April 1 till 5.30 pm

एक अप्रैल से शाम साढ़े 5 बजे तक खुलेगा बर्ड पार्क

Tue, 29 Mar 2022 07:39 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Bird park will open from April 1 till 5.30 pm
बर्ड पार्क। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर का मशहूर पर्यटन स्थल बर्ड पार्क एक अप्रैल से शाम साढ़े 5 बजे तक खुला रहेगा। गर्मी का मौसम आने की वजह से पर्यावरण विभाग ने यह फैसला लिया है। अभी शाम चार बजे तक ही बर्ड पार्क खुला रहता है। विभाग ने पार्क के खुलने के समय में बदलाव नहीं किया है। पार्क पहले की तरह सुबह 10 बजे खुलेगा।
विज्ञापन

बर्ड पार्क सप्ताह में पांच दिन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। सोमवार और मंगलवार को बंदी रहेगी। दोनों दिन मेंटेनेंस और दूसरे कार्य होंगे। पार्क में पांच साल तक के बच्चों के प्रवेश पर कोई टिकट नहीं लगेेगा। पांच से 12 साल तक के बच्चों का 30 रुपये और इससे ऊपर के व्यक्ति का 50 रुपये का टिकट लगेगा। टिकट बर्ड पार्क के काउंटर या पर्यटन विभाग के एप से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। बर्ड पार्क में पर्यटक अफ्रीकन लव बर्ड्स, बडगे रिगर्स, व्हाइट स्वान, ब्लैक स्वान, वुड डक, गोल्डन, येलो पीजेंट, ग्रीन विंग मकाओ, सन कोनर्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, फिंचिज और मेलानिस्टिक पीजेंट जैसे 48 प्रजातियों के 800 से अधिक पक्षी देख सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने बर्ड पार्क का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed