फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird Flu on Sukhna Lake, 2 Negative Reports

बर्ड फ्लूः सैंपल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 24 Dec 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Dec 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu on Sukhna Lake, 2 Negative Reports

एक दो वर्षीय बच्चे और श्रीपाल के लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। जीएमएसएच-16 के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली लैब से अधिकारियों ने फोन पर बात की थी। फोन पर उन्हें बताया गया है कि दोनों ही रिपोर्ट निगेटिव है।  श्रीपाल वाइल्ड लाइफ का कर्मचारी है। उसे पंचकूला के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सैंपल उन्हीं के लिए हैं, जो बर्ड फ्लू कंफर्म होने से दस दिन पहले सुखना लेक गए थे। मंगलवार को कोई भी संदिग्ध पेशेंट नहीं आया और न ही किसी कोई सैंपल भेजा गया।
विज्ञापन


सुखना लेक के पानी, माइग्रेंट बर्ड्स व पोल्ट्री फार्म के सैंपल लेने के लिए भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज की टीम मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंची। टीम के सदस्यों ने सबसे पहले सुखना के आसपास पड़ने वाले पोल्ट्री फार्म के सैंपल भरे। तीन पोल्ट्री फार्म से कुल 22 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से आई टीम के साथ जालंधर लैब के अधिकारी भी थे। रात हो जाने के कारण वे सुखना के सैंपल नहीं ले पाए। बुधवार सुबह वे सुखना के पानी व माइग्रेंट बर्ड्स के सैंपल लेंगे। सैंपल रिपोर्ट तीन से चार दिन बाद आने की संभावना है। उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।

लेक क्लब के सदस्यों की जांच हुई

Bird Flu on Sukhna Lake, 2 Negative Reports

जीएमएसएच-16 में मंगलवार को लेक क्लब के 55 सदस्यों की जांच की गई। बर्ड फ्लू कंफर्म होने के बाद लेक के सदस्य काफी घबराए हुए थे। जांच में सभी सदस्य स्वस्थ्य निकले।

सुखना लेक के तीन किलोमीटर में एरिया में चल रहे डोर टू डोर सर्वे के दौरान 6400 घरों को अब तक  कवर कर लिया गया है। सर्वे में फिलहाल अब तक कोई भी संदिग्ध पेशेंट नहीं मिला है।

डॉक्टरों को दी गई ट्रेनिंग
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने मंगलवार को चंडीगढ़ के डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बताया गया कि यदि कोई संदिग्ध पेशेंट आ जाता है तो उसका इलाज कैसे किया जाना है। पेशेंट का सैंपल किस चीज का लेना और किस तरीके से लेना है। इस बारे में विस्तार से डाक्टरों को बताया गया।

एक बर्ड पर अब भी संशय बरकरार

Bird Flu on Sukhna Lake, 2 Negative Reports

सुखना लेक पर एक बर्ड्स पर अब भी संशय बरकरार है। लेक पर अक्सर एक बतख तैरती हुई दिख जाती है। कभी आइसलैंड पर तो कभी जागिंग ट्रैक पर। पहले अधिकारियों ने कहा कि यह बतख उसी प्रजाति की है, जिन्हें आइलैंड पर दफनाया गया है।

एक मीटिंग में उसे मारने के आदेश भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन बाद में वाइल्ड लाइफ की तरफ से बयान दिया गया है कि वह जंगली बतख है। डोमेस्टिक नहीं है। यदि डोमेस्टिक होती तो अब तक मर चुकी होती।

इसके बावजूद मंगलवार को वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी उसे ढूढ़ने के लिए सुखना की खाक छानते रहे। करीब ढाई घंटे तक उन्हें सुखना लेक का निरीक्षण किया। बाद में पता चला कि वह बोट के पीछे छिपी हुई थी। फिलहाल अब तक कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed