{"_id":"5ff4a4658ebc3e2e6a251865","slug":"bird-aviary-of-chhat-bir-zoo-closed-for-five-days-after-bird-flu-cases-reported-in-many-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, छतबीड़ जू की बर्ड एवियरी पांच दिन रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, छतबीड़ जू की बर्ड एवियरी पांच दिन रहेगी बंद
Wed, 06 Jan 2021 02:29 AM IST
ajay kumar
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
छतबीड़ जू। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं कि अब बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जीरकपुर के छतबीड़ जू की बर्ड एवियरी को मंगलवार से पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के डायरेक्टर एम सुधागर ने बताया कि स्थिति सामान्य रही और बर्ड फ्लू के मामले सामने नहीं आए तो पांच-छह दिन बाद पर्यटकों के लिए बर्ड एवियरी फिर से खोल दी जाएगी। डॉ. राज सिंह का कहना है कि एवियन इंफ्लुएंजा वायरस से होने वाली इस बीमारी से पक्षी ही नहीं, मनुष्य भी प्रभावित हो सकते हैं। बर्ड फ्लू संक्रामक बीमारी है और एच5 एन1 वायरस के कारण श्वसन तंत्र पर इसका प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू भी सामान्य फ्लू की तरह होता है। यह बीमारी एवियन इंफ्लुएंजा वायरस एच5एन1 की वजह से होती है। यह वायरस पक्षियों के अलावा इंसानों को भी प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन, टर्की, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है। बर्ड फ्लू का मुख्य कारण पक्षियों को ही माना जाता है लेकिन कई बार यह इंसान से इंसान को भी हो जाता है। बता दें कि एवियन इंफ्लुएंजा से इंसान की मौत तक हो सकती है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू के लक्षण
- सांस लेने में परेशानी
- सिर में दर्द रहना
- नाक का लगातार बहना
- गले में सूजन होना
- मांसपेशियों में दर्द
- उल्टी की शिकायत होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
इंसानों में संक्रमित होने के कारण
- इंसान में यह बीमारी गुर्गियों या संक्रमित पक्षी के पास रहने से फैलती है।
- बर्ड फ्लू का वायरस आंख, नाक और मुंह के जरिये इंसान में प्रवेश करता है।