फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bill for removal of PM CMs and ministers held on serious criminal charges AAP leader Manish Sisodia

Punjab: 'आप ईमानदार पार्टी'... पीएम-सीएम और मंत्री को हटाने वाले विधेयक पर क्या बोले मनीष सिसोदिया?

Thu, 21 Aug 2025 04:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Aug 2025 04:18 PM IST
सार

पीएम, सीएम और मंत्रियों को गंभीर अपराध या भ्रष्टाचार के मामलों में हटाने वाले विधेयक पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने का की आप ईमानदार पार्टी है। 

विज्ञापन
Bill for removal of PM CMs and ministers held on serious criminal charges AAP leader Manish Sisodia
मनीष सिसोदिया, Manish Sisodia - फोटो : ANI

विस्तार

गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार और लगातार 30 दिन तक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान वाला विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किया गया था। इस विधेयक को लेकर  आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान में एक संशोधन कर रही है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी होती है, तो उसे एक महीने के भीतर इस्तीफा देना होगा, नहीं तो उसे हटा दिया जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन जैसा कि पहले ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग हुआ है, वैसे ही इस कानून का भी दुरुपयोग होने की आशंका है।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि भ्रष्ट नेताओं को डर होना चाहिए कि वे हटाए जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी ईमानदार लोगों की पार्टी है, इसलिए हम ऐसे नियमों का समर्थन करते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह विधेयक सत्ताधारी पार्टी को बहुत अधिक शक्ति देता है। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई है कि इस विधेयक का दुरुपयोग हो सकता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने यह भी सुझाव दिया कि अगर कोई मंत्री 30 दिन के अंदर दोषी साबित नहीं होता, तो इसका मतलब है कि उस पर झूठा आरोप लगाया गया था। ऐसे में जिसने झूठा आरोप लगाया है, उसे जेल भेजा जाना चाहिए और उसे भी उतनी ही सजा मिलनी चाहिए जो लगाए गए आरोपों के साबित होने पर होती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस कानून को लागू करते समय निष्पक्षता और न्याय का विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed