फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bikram Singh Majithia withdrew the petition against remand

Chandigarh News: रिमांड के खिलाफ बिक्रम सिंह मजीठिया ने वापस ली याचिका

Tue, 26 Aug 2025 09:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Bikram Singh Majithia withdrew the petition against remand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस कोर्ट के रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को नए सिरे से बेहतर तथ्यों के साथ दाखिल करने की छूट लेते हुए मजीठिया के वकील ने वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि रिमांड खत्म हो चुका है और चालान भी दाखिल किया जा चुका है। कोर्ट ने छूट देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।
25 जून को विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर पहले उनके अमृतसर के घर पर रेड की थी और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 26 जून को मजीठिया को मोहाली की अदालत में पेश कर उनका रिमांड ले लिया गया था। इस रिमांड के खिलाफ मजीठिया ने तब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद रिमांड की अवधि बढ़ती गई और बाद में विजिलेंस ने इस मामले में चालान दाखिल कर दिया था। अब मजीठिया ने कोर्ट को बताया कि वह चाहते हैं कि वर्तमान परिस्थितियों के अनरूप नए सिरे से याचिका दाखिल करने की उन्हें छूट दी जाए। साथ ही वह चाहते हैं कि रिमांड आदेश को चुनौती देने के साथ ही उनकी नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed