{"_id":"6560a88218c6fbf1140670b7","slug":"bikram-singh-majithia-targets-punjab-government-on-sultanpur-lodhi-incident-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया बोले: क्या मजबूरी थी? जो पुलिस ने गुरुद्वारे में गोली चला दी, सीएम के आदेश के बिना ये नहीं हो सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया बोले: क्या मजबूरी थी? जो पुलिस ने गुरुद्वारे में गोली चला दी, सीएम के आदेश के बिना ये नहीं हो सकता
Fri, 24 Nov 2023 07:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:19 PM IST
सार
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि गुरुद्वारे में सुबह पाठ चल रहा था। इस दौरान सुबह-सुबह इस तरह की घटना होना निंदनीय है। उच्च अधिकारी बैठकर दोनों पक्षों के मुद्दे को हल कर सकते थे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते बिक्रम सिंह मजीठिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर लोधी में बिना मुख्यमंत्री के आदेश के पुलिस गुरुघर में घुसकर गोली चलाने जैसा बढ़ा कदम नहीं उठा सकती। शुक्रवार को जालंधर पहुंचे अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने प्रेसवार्ता कर सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस की ऐसी क्या मजबूरी थी जो इतना बड़ा कदम उठाना पड़ गया? मजीठिया ने आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान के आदेश के बिना गोली नहीं चल सकती।
विज्ञापन
मजीठिया ने मुख्यमंत्री की गुरुद्वारा के मुखी बाबा बलवीर सिंह के साथ फोटो साझा की और कहा कि बाबा बलवीर सिंह के सीएम मान के साथ पारिवारिक रिश्ते हैं। उनकी बहन मनप्रीत कौर बाबा बलवीर सिंह द्वारा संचालित स्कूल में नौकरी करती हैं। इतना ही नहीं, सीएम की पत्नी व बहन दोनों ही तीज के त्योहार पर बाबा बलवीर सिंह के स्कूल में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
मजीठिया ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में दोनों गुटों में पहले से विवाद चला आ रहा था। इन गुटों का फैसला आपस में दल खालसा में बैठकर होना था, न कि पुलिस की गोलीबारी से। मजीठिया ने कहा कि गुरुद्वारे में सुबह पाठ चल रहा था। इस दौरान सुबह-सुबह इस तरह की घटना होना निंदनीय है। उच्च अधिकारी बैठकर दोनों पक्षों के मुद्दे को हल कर सकते थे।
विज्ञापन
मजीठिया ने गुरुद्वारा साहिब में जूते पहनकर जाने पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने मीडिया को कुछ फोटोज दिखाई और सरकार को जमकर घेरा। मजीठिया ने गोलियां चलाते पुलिसकर्मी की वीडियो भी दिखाई। कहा कि वह जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब में खड़ा है और फायरिंग कर रहा है।