फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike riders snatched four and a half thousand rupees from the hotel worker

बाइक सवारों ने होटलकर्मी से छीने साढ़े चार हजार रुपये

Fri, 25 Jun 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched four and a half thousand rupees from the hotel worker
चंडीगढ़। सेक्टर-39 मोड़ के पास बाइक सवार चार युवकों ने काम से छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक होटलकर्मी से पर्स छीन लिया। पर्स में साढ़े 4 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और जरूरी कागजात थे। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ झपटमारी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी राम किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुड़ैल के एक होटल में काम करता है। बुधवार देर रात काम से छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। मलोया के पास सेक्टर-39 मोड़ के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार चार युवकों में से दो युवकों ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि एक ने उसकी गर्दन पकड़ी ली और चौथे ने उसकी जेब से जबरन पर्स निकाल लिया। इसके बाद वे फरार हो गए। मलोया पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed