{"_id":"5f2065b38ebc3e9feb2354c8","slug":"bike-rider-taking-chain-elderly-woman-returning-after-walk-took-place-police-incident-chandigarh-news-pkl3828894159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करके लौट रही बुजुर्ग महिला की चेन ले उड़े बाइक सवार, सेक्टर-21 में रात को घटी घटना पुलिश तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर करके लौट रही बुजुर्ग महिला की चेन ले उड़े बाइक सवार, सेक्टर-21 में रात को घटी घटना पुलिश तलाश में जुटी
विज्ञापन
चंडीगढ़। बाइक सवार दो झपटमार मंगलवार रात सेक्टर-21 में सैर कर रही एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए और 356 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि शहर में झपटमार बेखौफ हैं। आए दिन लूट और छीना-झपटी की वारदातें हो रही हैं। 65 वर्षीय पीड़िता सत्या वर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-21 में रहती है। मंगलवार देर शाम वह सैर पर निकली थीं। रात करीब 8.15 बजे सैर करके जब वह वापस घर लौट रही थीं तो मकान नंबर 2172 के पास बाइक सवार दो युवक आए और तेजी के साथ उनकी सोने की चेन झपट ली। उन्होंने झपटमारों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सेक्टर-19 थाने में तैनात एसआई सरवन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। साथ ही वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। साथ ही पुलिस महिला के बयान के आधार पर बाइक के नंबर का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।