फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike collided with a person crossing the road, died

हादसा : सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 22 May 2021 07:34 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a person crossing the road, died
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना अंतर्गत आयरन मार्केट चौक के पास पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि मौलीजागरां निवासी बाइक चालक शिवम (21) गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 40 वर्ष के करीब है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी चालक शिवम के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर-29 में आयरन मार्केट के पास बाइक चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीएमसीएच 32 पहुंचाया, जहां व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बाइक चालक शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त बाइक चालक शिवम ट्रिब्यून चौक से सेक्टर-32 की तरफ जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस अब आरोपी बाइक चालक का बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed