{"_id":"5f0873908ebc3e6374562b16","slug":"bike-and-mobile-snatched-after-attack-on-a-youth-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लड़की बनकर लड़के को मिलने बुलाया, डंडा और रॉड से हमला कर टांग तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर लड़की बनकर लड़के को मिलने बुलाया, डंडा और रॉड से हमला कर टांग तोड़ी
Fri, 10 Jul 2020 08:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jul 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर लड़की की आईडी बनाकर लड़के को सुनसान जगह पर बुलाया और जब लड़का मिलने पहुंचा तो वहां मौजूद लगभग छह हमलावरों ने डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर लड़के की टांग तोड़ दी। बाइक और मोबाइल छीन आरोपी फरार हो गए। मामला पंजाब के बठिंडा का है। अपनी जान बचाने को पीड़ित लंगड़ाते हुए सड़क की ओर भागा फिर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। युवक को राहगीरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
परसराम नगर इलाके में रहने वाले युवक ने बताया कि फेसबुक पर एक लड़की से उसकी दोस्ती हुई। मिलने के लिए उसने गुरुवार रात गांव गिलपत्ती के पास सुनसान जगह पर बुलाया। जैसे ही वह बाइक लेकर लड़की द्वारा बताई जगह पर पहुंचा तो वहां छिपे छह युवकों ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी टांग टूट गई।
विज्ञापन
हमलावरों ने उसका मोबाइल और बाइक छीन ली। वह घायल हालत में सड़क की तरफ भागा। सड़क पर लोगों की आवाजाही देख हमलावर फरार हो गए। पीड़ित युवक को राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना थर्मल के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह का कहना है कि जांच चल रही है और घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन