फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big upset in law faculty, professor wins dean election after 36 years

चंडीगढ़: लॉ फैकल्टी में बड़ा उलटफेर, 36 साल बाद प्रोफसर ने जीता डीन चुनाव

Tue, 21 Feb 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Big upset in law faculty, professor wins dean election after 36 years
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को 11 फैकल्टी के डीन और सचिव के लिए चुनाव आयोजित करवाए गए। डीन फैकल्टी चुनाव में लॉ फैकल्टी ने बड़ा उलटफेर किया है। 36 साल बाद लॉ फैकल्टी में यूआईएलएस की अध्यक्ष डॉ. राजिंदर कौर ने चुनाव जीता है। अब तक एडवोकेट सीनेटर ही लॉ फैकल्टी में जीत दर्ज करते रहे हैं। इसमें लॉ फैकल्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिली। डॉ राजिंदर कौर और तीन वर्षीय कानून विभाग के अध्यक्ष व सीनेटर डॉ. दविंदर ने डीन के लिए चुनाव लड़ा। डॉ. दविंदर के पक्ष में वोट डालने और जितवाने के लिए सांसद किरण खेर भी वोट डालने पहुंची थीं, लेकिन डॉ दविंदर को 26 वोट मिले, वहीं प्रो राजिंदर कौर ने 28 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। लॉ फैकल्टी में 1987 के बाद पहली बार कोई प्रोफेसर कैटेगरी का सदस्य डीन बना है। कुल मिलाकर इस बार डीन चुनाव में सीनेटरों पर प्रोफेसर भारी पड़े हैं।
विज्ञापन

साइंस फैकल्टी से निर्विरोध डीन जीतने वाले प्रो. नवदीप गोयल ने बताया कि इस बार डीन चुनावों में पीयू के शिक्षकों का काफी सहयोग रहा है। बहुत सारे प्रोफेसरों ने चुनाव में जीत दर्ज की है। ज्यादातर बार डीन चुनावों में सीनेटरों का ही दबदबा रहता था। इस बार उनके अलावा प्रो. राजिंदर कौर, प्रो. केशव, प्रो. अमृतपाल तूर आदि ने सीनेट में नहीं होने के बावजूद जीत दर्ज करवाई है। प्रो. राजिंदर कौर ने बताया कि उन्हें लॉ फैकल्टी के शिक्षकों का काफी सहयोग रहा। शुक्रवार को फैकल्टी सदस्यों के कहने पर ही चुनाव लड़ने का मन बनाया। फैकल्टी सदस्यों ने ही वोट मांगने में मदद की। सीनेट में नहीं होने और जिंदगी में पहली बार चुनाव लड़ने के कारण डर बना हुआ था, यह शिक्षकों की जीत है। चुनावों में सीनेटर सत्यपाल जैन अनुपस्थित रहे। डीन चुनावों में सीनेटर, विभागों के प्रोफेसर, चेयरपर्सन और एडेड सदस्य मतदान करते हैं।
विज्ञापन


डीन और सेक्रेटरी के पद पर ये जीते

1. फैकल्टी ऑफ डेयरिंग, एनिमल हस्बेंडरी एंड एग्रीकल्चर
डीन : डॉ अमित जोशी
सचिव : डॉ. सतिंदर कौर
2. फैकल्टी ऑफ आर्ट्स
डीन : प्रो अंजू सूरी
सचिव : डॉ. हिमांशु
3. फैकल्टी ऑफ लैंग्वेजेस
डीन : प्रो. अशोक कुमार (01 फरवरी से 31 जुलाई 2023 और प्रो. योगराज अंग्रिश 01 अगस्त से 31 जनवरी 2024 तक)
सचिवः डॉ दिनेश कुमार
4. फैकल्टी ऑफ साइंस
डीन : प्रो नवदीप गोयल
सचिव : प्रो एमसी सिद्धू
5. फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स
डीन : प्रो केशव मल्होत्रा
सचिव : डॉ केके शर्मा
6. फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
डीन : प्रो. अमृत पाल तूर
सचिव : डॉ प्रशांत जिंदल
7. फैकल्टी ऑफ एजुकेशन
डीन : डॉ. एनआर शर्मा
सचिव : डॉ वरिंदर कौर
8. फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स
डीन : डॉ नीरू मलिक
सचिव : डॉ. संगीता
9. फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज
डीन : प्रो. पूनम पिपलानी
सचिव : प्रो अल्का शर्मा नी बाली
10. फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज
डीन : प्रो. अख्तर महमूद
सचिव : प्रो दीपक कुमार गुप्ता
11. फैकल्टी ऑफ लॉ
डीन : प्रो राजिंदर कौर
सचिव : प्रो. गुलशन कुमार

फैकल्टी डीन का है ये काम
पंजाब यूनिवर्सिटी में डीन का शैक्षणिक स्तर पर विभागों में काफी अहम योगदान रहता है। कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) प्रमोशन से लेकर विभागों में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में डीन का होना जरूरी है। शिक्षकों की भर्ती, अकादमिक फैसलों, पीएचडी वाइवा आदि में फैकल्टी डीन की जिम्मेदारी अहम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को मतों का ये रहा अनुपात
डीन चुनावों में डेयरिंग में डॉ. अमित जोशी, साइंसेज में प्रो .नवदीप गोयल, इंजीनियरिंग में डॉ. अमृतपाल तूर, फार्मास्युटिकल्स में डॉ. पूनम, मेडिकल साइंसेज में डॉ. अख्तर महमूद निर्विरोध चुनाव जीते। वहीं आर्ट्स में प्रो. अंजू सूरी को 63, प्रो. मनविंदर कौर को 50, बिजनेस मैनेजमेंट में प्रो. केशव को 43, प्रशांत गौतम को 35 और डॉ. रविंदर को 10, एजुकेशन में डॉ. एनआर शर्मा को 51, डॉ. एसएस संघा को 48, लॉ में प्रो. राजिंदर कौर को 28 और डॉ. दविंदर को 26 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed