{"_id":"497c029a85ac451b1dc085d6b6e0c401","slug":"big-theft-in-house-at-kalka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका में मकान का ताला तोड़कर 70 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में मकान का ताला तोड़कर 70 हजार चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका।
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी वाला पड़ाव स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने जेवरात व नगदी चुरा ले गए। मकान मालकिन स्मृति रत्न ने बताया कि वह बीती रात करीब 11 बजे ताला लगाकर मंदिर गई थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वापस लौटने पर मेन गेट का ताला खोला, लेकिन अंदर दोनों कमरे के ताले नहीं थे और सामान बिखरा था। चोरों ने अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए और 70 हजार रुपया तथा सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर एसएचओ उमेद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंच जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन