पूर्व सेना अध्यक्ष वीपी मलिक का बड़ा बयान, कहा- जनता के सामने इज्जत बचाने में जुटा पाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 साल से भारत आतंकवाद झेल रहा है। बार-बार आतंकी देश में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हमारी तरफ से बार-बार एक ही बात कही जा रही है कि बहुत हो गया। लेकिन पुलवामा हमले से हमारे सब्र का अंत हो गया। 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाक सीमा में आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया। क्योंकि पुलवामा हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद का कहना था कि वह ऐसे हमले और करेगा।
यह स्ट्राइक पूरी तरह से कंट्रोल थी। इसलिए सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। स्ट्राइक के बाद पाक सेना की अपने जनता में जमकर किरकरी हो चुकी है। इसलिए जनता के सामने अपनी इज्जत बचाने के लिए बुधवार सुबह उन्होंने ऐसी हरकत की है। जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया है। यह बयान थल सेना के पूर्व अध्यक्ष (रिटार्यड) जनरल वीपी मलिक ने कहें।
वह बुधवार को लुधियाना में एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। जनरल मलिक ने कहा कि दोनों देशों में युद्ध किसी के हित में नहीं है, क्योंकि नुकसान दोनों को उठाना पड़ेगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पाकिस्तान पर होगा, क्योंकि उनकी अर्थव्यवस्था खस्ता हालत में है।
फिर करेगा पाकिस्तान ऐसी हरकत
जनरल वीपी मलिक के अनुसार पाकिस्तान अभी चुपचाप नहीं बैठेगा। क्योंकि कारगिल युद्ध में मुंह की खाने के बाद उसने जम्मू कश्मीर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी थी। इसलिए अब पाक एक बार फिर भारत में इस तरह की घटनाओं को बढ़ा सकता है। इसलिए हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत होगी।
पाकिस्तान समर्थक आतंकी देश में कुछ घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। लेकिन पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि हमारी तरफ से भी यह कोई आखिरी स्ट्राइक नहीं है। अगर पाक सेना ने कोई दुस्साहस दिखाने की कोशिश की, तो उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।