फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big side effect of pakistan refusal to do train business with india vaya atari border

पाकिस्तान का भारत से रेल व्यापार करने से इंकार का बड़ा साइड इफेक्ट, देखिए

Tue, 31 Jan 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 31 Jan 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
big side effect of pakistan refusal to do train business with india vaya atari border
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
नया साल शुरू होते ही पाकिस्तान ने भारत के साथ रेल व्यापार करने से इंकार कर दिया और अब इसका बड़ा साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस इंकार के चलते भारत को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। बॉर्डर पर पाकिस्तान जाने के लिए भारतीय मूंगफली, सब्जियों के बीज, जीरा, मेडिकल की किताबों से लोड करीब 350 ट्रक अभी खड़े हैं।
विज्ञापन


इन ट्रकों में दिल्ली, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के व्यापारियों की करोड़ों का सामान है। जिसे पाकिस्तान भेजने के लिए भारतीय मालगाड़ी नही मिल पा रही है। अमृतसर रेल कारगो में कस्टम क्लीयरिंग एजेंसियों का काम ठप है। फिरोजपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत चल रहे इस रेल व्यापार में मालगाड़ी के खाली डिब्बों को लेकर व्यापारियों की परेशानी कम होती नही दिख रही।
विज्ञापन


इस समय दोनों देशों के बीच व्यापार का सीजन है और व्यापारियों को समय से मालगाड़ी नही मिल रही। मनजिंदर सिंह (कस्टम क्लीयरिंग एजेंट) ने कहा कि जब व्यापारियों से रेल एडवांस किराया लेती है तो फिर समय से मालगाड़ी के डिब्बे क्यों नही देतीं। पाक जाने के लिए करीब साढ़े तीन सौ ट्रक लोड खड़े हैं। यह मूंगफली का सीजन है और पाक से इनकी डिमांड भी है। फिर भी मालगाड़ी के न होने से व्यापारी इनको भेज नही पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान भी खराब होता है और पैसों का नुकसान भी

big side effect of pakistan refusal to do train business with india vaya atari border
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
व्यापारी बताते हैं कि मालगाड़ी के डिब्बे ही नही मिल रहे हैं। कई-कई दिन लोड ट्रक खड़े रहते हैं जिसका किराया व्यापारी को भरना पड़ता है। व्यापार के लिए जो गोदाम हैं वो टपकते हैं। सामान खराब हो जाने का खतरा रहता है। ऐसे में व्यापारी कहां जाए। रेलवे सुनता नही। व्यापार प्रभावित हो रहा है।

पाकिस्तान सब्जियों के बीज भेजने वाले मनप्रीत सिंह व दिनेश शर्मा ने कहा कि इस समय सब्जियों के बीज का सीजन है। भिंडी, करेले के बीज पाकिस्तान जाने के लिए ट्रकों पर लोड हैं, समय से मालगाड़ी न मिलने से कई कई दिन से ट्रक मालगाड़ी का इंतजार कर रहे हैं।

भारत पाकिस्तान के बीच व्यापार करने वाले अनिल मेहरा (प्रधान, मजीठ मंडी एसोसिएशन) ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार करने के लिए सरकार को बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए। रेल व्यापार को बढ़ाने के लिए रेलवे को बेहतर इंतजाम करे जिससे व्यापारियों को समय से मालगाड़ी के डिब्बे मिले।

व्यापारियों को समय से मालगाड़ी की बोगियां न मिलने पर जब डीआरएम फिरोजपुर अनुज प्रकाश से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed