फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big scandal in India's tallest tricolour at Wagah border

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने में भी हुआ बड़ा घोटाला!

Mon, 11 Sep 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 11 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Big scandal in India's tallest tricolour at Wagah border
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : File Photo
पांच मार्च 2017 को अटारी बार्डर पर तत्कालीन निकायमंत्री अनिल जोशी ने देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया था। अब इसमें घोटाले की बू आने लगी है। निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले की जांच के आदेश देते हुए डीसी कमलप्रीत सिंह संघा से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


निकाय मंत्री ने पिछले दस साल में अमृतसर में निकाय विभाग में होने वाले सभी विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो लोग भ्रष्टाचार को छोड़ नहीं पा रहे हैं उनके लिए बेहतर है वह नौकरी छोड़ दें।  
विज्ञापन


अटारी बार्डर पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपया नगर सुधार ट्रस्ट के खाते से 360 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए खर्च किया गया था। 11 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे लेकिन उसके पहले ही पांच मार्च को तत्कालीन निकाय मंत्री ने बिना तैयारी के तिरंगा फहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Big scandal in India's tallest tricolour at Wagah border
नगर सुधार ट्रस्ट के तत्कालीन चेयरमैन सुरेश महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की थी कि देश का सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बार्डर पर फहराया गया लेकिन इस तिरंगे में लेन-देन की जांच की जानी चाहिए। उन्हें आशंका है कि तिरंगा फहराने में घोटाला हुआ है।

हालांकि पीएम आफिस से इस बाबत कोई भी कार्रवाई अब तक नही हुई है। करीब तीन महीने बाद 14 अगस्त को अटारी बार्डर पर सातवीं बार तिरंगा फहराया गया जबकि अब तक छह बार तिरंगा फट चुका है।  

नवरात्र में हो सकती है निगम चुनाव की घोषणा 
निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने संकेत दिए हैं कि पंजाब में होने वाले निगम चुनाव नवरात्र में हो सकते हैं। पंजाब के कई शहरों में वार्डबंदी का काम चल रहा है। चुनाव की घोषणा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे। कांग्रेस चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed