{"_id":"65ee800dd03b5918640e9335","slug":"big-road-accident-in-rewari-of-haryana-many-people-died-due-to-car-crashes-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने रौंदा, छह की मौत और छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने रौंदा, छह की मौत और छह घायल
Mon, 11 Mar 2024 09:46 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Mar 2024 09:46 AM IST
सार
रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में गाजियाबाद के रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेवाड़ी में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली सीमा के पास स्थित एक सोसायटी के निवासी थे। जो खाटू श्याम से लौट रहे थे। हादसे में ड्राइवर विजय, शिखा, पूनम, नीलम और रंजना कपूर की जान चली गई। परिवार जब अस्पताल में पहुंचा तो इस दौरान शवों को देखकर चीख पुकार मच गई जैसे-तैसे साथ में आए लोगों ने एक दूसरे को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
आस पड़ोस में रहते थे सभी लोग
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की अजनारा ग्रीन सोसायटी में रहने वाले कुछ लोग खाटू धाम गए थे। सभी लोग एक-दूसरे के पड़ोस में रहते हैं और इनोवा कार बुक करके दिल्ली से निकले थे। खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद सभी लोग वापस गाजियाबाद जा रहे थे। रेवाड़ी से धारूहेड़ा रोड पर जाते समय गांव मसानी के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। ड्राइवर व अन्य लोग पंक्चर हुई स्टेपनी को बदलने का प्रयास कर रहे थे। कुछ लोग सड़क किनारे गाड़ी के पास बैठे थे और कुछ लोग गाड़ी के अंदर बैठे थे। इसी बीच एसयूवी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
चालक को नहीं दिखी गाड़ी, मार दी टक्कर
दूसरी तरफ एसयूवी में सवार लोग रेवाड़ी शहर की रेलवे कॉलोनी में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। यह परिवार भात भरकर लौट रहा था। गांव मसानी के पास अंधेरा होने के कारण चालक खड़ी गाड़ी को देख नहीं सका, जिससे सीधी टक्कर हो गयी। गाड़ी में सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। इनमें मिलन, सोनू, अजय, सुनील और भोलू शामिल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।