{"_id":"5bdef5b3bdec22695873ca02","slug":"big-road-accident-at-sonipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ा हादसा, ट्राले ने कार-क्रूजर और बाइक को मारी टक्कर, 12 की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बड़ा हादसा, ट्राले ने कार-क्रूजर और बाइक को मारी टक्कर, 12 की मौत, नौ घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव मुंडलाना के पास रविवार शाम ओवरस्पीड ट्राले ने डिवाइडर तोड़ विपरीत दिशा से आ रही क्रूजर व कार को टक्कर मार दी। हादसे में क्रूजर व कार सवार 12 लोगों की मौत हो गई तो 9 गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मारे गए कू्रजर सवार 11 युवक कैराना यूपी में अपने साथी की मौत के बाद मातम मनाकर लौट रहे थे। सभी भिवानी में कपड़े की फेरी लगाते हैं। वहीं कार सवार व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। उसके तीन साथी भी घायल हैं।
यूपी के कैराना के मोहल्ला गुली छडियान निवासी फरमान (19) और फारूख, शामली के गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी सरवेज (31), कैराना के गांव पंजीट निवासी सबनूर (22), मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी तहसीम, सादाब व जैद उर्फ काला, शामली निवासी सुहैल, मुजफ्फरनगर के गांव बुढाना निवासी मुबारक, बागपत के कस्बा छपरौली निवासी दानिस व छपरौली के पट्टी चौधराण निवासी कासिम तथा छह अन्य रविवार को कैराना के छडियान से भिवानी जा रहे थे।

सभी बुखार से जान गंवाने वाले साथी नौसाद के मातम में शामिल होने कैराना आए थे। मुड़लाना के पास रोहतक की तरफ से आ रहा ओवरस्पीड ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया। वह डिवाइडर को तोड़ते हुए उनके सामने आ गया।
क्रूजर सवार जब तक समझ पाते उनकी टले से टक्कर हो गई। उनके पीछे आ रही स्वीफ्ट कार भी ट्राले की चपेट में आ गई। हादसे में क्रूजर सवार फरमान, फारूख, सरवेज, सबनूर, तहसीम, सादाब, जैद उर्फ काला, सुहैल, मुबारक दानिस व कासिम की मौके पर ही मौत हो गई।
साथ ही छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्वीफ्ट कार सवार रोहतक की इंद्रा कॉलोनी निवासी रामकरण की मौत हो गई। कार सवार इंद्रा कॉलोनी निवासी कुलदीप व सोनू तथा मूलरूप से इंद्रा कॉलोनी फिलहाल दिल्ली निवासी सतीश घायल हो गए।