फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals on the death of a young man

ढाई साल पहले हुए युवक की मौत पर खौफनाक खुलासा, मामा ने बेटों संग रची थी हत्या की साजिश

Sun, 17 Nov 2019 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Big reveals on the death of a young man
प्रतीकात्मक तस्वीर

करीब ढाई वर्ष पहले सरदूलगढ़ के गांव घुरकणी में लापता हुए युवक की हत्या की गई थी। यह खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार इस युवक का कत्ल उसके मामा ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर जमीन हथियाने के लिए किया था और गांव फत्ता मालोका से गुजरती भाखड़ा नहर में फेंक दिया गया था। झुनीर पुलिस ने इस साजिश में शामिल एक आरोपी को काबू कर लिया है, जबकि अन्य अभी फरार है। 

विज्ञापन


एसएसपी डा. नरिंदर भार्गव ने बताया कि 14 जून 2017 को झुनीर निवासी परमजीत कौर ने पुलिस के पास बताया कि उसका बेटा अनमदीप सिंह (22) 7 जून को घर पर यह बोलकर गया था कि गांव घुरकनी में जमीन देखने जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। झुनीर पुलिस ने उस समय मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू की। तब पुलिस के हाथ उस समय इसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन

डॉ. भार्गव ने बताया कि ढाई साल बाद झुनीर पुलिस ने इस केस की दोबारा जांच शुरू की। पुलिस जांच कुछ व्यक्तियों पर पहुंची तो यह मामला जमीन के लालच में किए गए कत्ल का निकला। पुलिस ने मृतक अमनदीप सिंह के मामा गुरमेल सिंह व उसके दो बेटों बलजीत सिंह व गुरमीत सिंह निवासी गाटवाली (बठिंडा) को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह को काबू कर लिया गया है। 

एसएसपी के अनुसार काबू किए गए बलजीत सिंह ने पूछताछ दौरान बताया कि उनके पास कम जमीन है, जबकि उनकी बुआ के लड़के अमनदीप के अधिक जमीन है। जमीन के लालच में आकर उन्होंने अमनदीप सिंह को रास्ते से हटा दिया। झुनीर पुलिस ने इस पूरे मामले को ट्रेस करके आरोपियों की साजिश को बेनकाब कर दिया। 

डॉ. भार्गव ने बताया कि जमीन के लालच में अपनों ने ही अपने का कत्ल किया और मृतक को खत्म करने के लिए उसको नहर में फेंक दिया था। ढाई वर्ष इस मामले में किसी तरह की कोई भनक नहीं मिली। अभी तक भी अमनदीप सिंह की लाश बरामद नहीं हो पाई है।  आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिसके बाद केस के अन्य छिपे तथ्य भी सामने आ सकेंगे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद करके अन्य दोनो आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed