फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Big reveals In death of Seven people case In Abohar

हादसा नहीं हत्या थी सात लोगों की मौत, भाई ने खत्म किया पूरा परिवार, बताई ये खौफनाक वजह

Fri, 04 Oct 2019 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Big reveals In death of Seven people case In Abohar
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

26 सितंबर को गांव तूतवाला के पास नहर में कार डूबने से हुई सात लोगों की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। थाना खुईखेड़ा पुलिस की जांच में सामने आया है कि हादसे में बचे बलविंदर सिंह ने ही पूरे परिवार को कार समेत नहर में धकेल दिया था। आरोपी अपने परिजनों की टोकाटाकी से परेशान रहता था। 

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसआई ने बताया कि 26 सितंबर को गांव अमरपुरा निवासी सुरिंदर सिंह, उसकी पत्नी कुलविंदर कौर, मां स्वर्ण कौर, बेटियों सोना और सिमरन, बेटे साजन, बड़े भाई बलविंदर और उसके दिव्यांग बेटे लखविंदर के साथ कार में गांव अचाड़िकी जा रहे थे। 
विज्ञापन


कार बलविंदर सिंह चला रहा था। गांव तूतवाला के पास कार नहर में गिर गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि बलविंदर सिंह तैरकर बाहर आ गया। बाद में उसने बताया कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण कार नहर में जा गिरी थी। एसआई के अनुसार, प्राथमिक जांच में पुलिस ने इसे घटनाक्रम मानते हुए 174 की कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मारी गई कुलविंदर कौर के भाई हरवंश सिंह निवासी गांव पक्का चिश्ती ने मामले पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को बलविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने बलविंदर के साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

बलविंदर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुरिंदर सहित परिवार के सभी लोग उससे मारपीट करते थे और टोकते रहते थे। इसी का बदला लेने के लिए उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची और अचाड़िकी जाने के बहाने पूरे परिवार को कार में बैठाकर नहर में धकेल दिया। 
 

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बलविंदर की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसका चाल-चलन ठीक नहीं है। इसी कारण परिवार के लोग उसे टोकते थे। हालांकि बलविंदर ने यह भी कहा कि उसके मन में सभी को मारकर पूरी संपत्ति अपने नाम होने का लालच भी आ गया था। इस कारण ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने हरवंश सिंह के बयान पर बलविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed