यूपी तक तलाशती रही पुलिस, पिंजौर में अगवा युवती ने धर्म बदलकर किया निकाह, हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक संगठन के कार्यकर्ता की अगवा 19 वर्षीय बेटी को पुलिस यूपी में खोजती रही और आरोपी युवक ने नाम व धर्म बदलवाकर सोमवार को ही पिंजौर के मदरसे में उससे निकाह रचा लिया। आरोपी युवक ने इसकी पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी। अब अपने परिजनों से जान का खतरा बता युवती ने बुधवार को हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई है।
युवती की ओर से दायर याचिका में कुछ कागजात पूरे करने की बात हाईकोर्ट ने कही है। उसकी याचिका पर 17 जून को सुनवाई होगी। वहीं, लड़की के वकील का कहना है कि उनकी याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में पुलिस युवक-युवती को गिरफ्तार नहीं कर सकती। जबकि मामले को देख रहे डीएसपी हेडक्वार्टर का कहना है कि पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में पढ़ा गया निकाह
पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे समुदाय विशेष का युवक एक संगठन के कार्यकर्ता की 19 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। युवती के पिता का आरोप है कि नबील ने साजिश के तहत उनकी बेटी को अगवा किया।
उन्होंने घर से छह-सात तोले सोने के गहने और 40-50 हजार रुपये की नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया है। इस साजिश में नबील की बहन व साथी परवेज व जावेद समेत कई लोगों का हाथ बताया। आरोपी युवक लड़की को सोमवार को ही पिंजौर स्थित मदरसे में ले गया। जहां काजी और मौलवी के साथ मिलकर पहले लड़की का नाम बदला गया इसके बाद वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में दोनों का निकाह पढ़ा गया।
पुलिस की टीमें यूपी में करती रहीं तलाश, युवक ने हरियाणा में पढ़वाया निकाह
लड़की के अगवा होने के बाद अंबाला एडीजीपी आलोक राय व एडिशनल एसपी आस्था मोदी यमुनानगर पहुंचे। पुलिस को फटकार लगाई। इसके बाद एडीजीपी ने पुलिस की सात टीमें बनाईं। टीमें यूपी के इलाहाबाद तक उनकी तलाश करती रही लेकिन इधर आरोपी युवक हरियाणा में ही था। पिंजौर में जाकर निकाह पढ़वाया।
संगठनों ने बनाई रणनीति
समुदाय विशेष के युवक द्वारा लड़की को अगवा करने के मामले में मंगलवार को कुछ संगठनों ने लघु सचिवालय में रोष जताया था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। ये संगठन बुधवार को दिनभर आरोपी व लड़की की तलाश के लिए रणनीति बनाते रहे। इन संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा यदि जल्द आरोपी युवक का पता कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे कोई बड़ा कदम उठाने का मजबूर होंगे।
सुनियोजित तरीके से लड़कियों को फंसाया जा रहा है
संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि लड़की को सुनियोजित तरीके से फंसाया जा रहा है। आनन-फानन में धर्म परिवर्तन, नाम बदलना और फिर हाईकोर्ट में प्रोटेक्शन की मांग, ये सब पहले से तय था। उनका कहना है कि जिस मौलवी ने यह निकाह करवाया है, वह पहले भी काफी संख्या में लड़कियों का निकाह करवा चुका है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
पुलिस की टीमें युवक व युवती की तलाश में जुटी हैं। पता चला है कि उन्होंने हाईकोर्ट में प्रोटेक्शन मांगा है लेकिन कोर्ट 17 जून को सुनवाई करेगा। इस दौरान अगर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है तो उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और लड़की के बयान करवाए जाएंगे। -सुभाष चंद, डीएसपी हेडक्वार्टर।