फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Reveals In Amrit Dhara Hospital Owner Dr Rajeev Gupta Murder Case

डॉ राजीव हत्याकांड से उठा पर्दा, जिसे नौकरी से निकाला उसी ने की पूरी वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2019 03:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
Big Reveals In Amrit Dhara Hospital Owner Dr Rajeev Gupta Murder Case
डॉ राजीव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के करनाल शहर के अमृतधारा अस्पताल के मालिक व वरिष्ठ डॉक्टर राजीव गुप्ता की शनिवार शाम सेक्टर-16 चौक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने डॉक्टर पर तीन राउंड फायर किए, जिसमें से दो गोलियां उनकी छाती पर लगी थीं। खून से लथपथ डॉक्टर को उनके ही अस्पताल में लाया गया था, लेकिन रात आठ बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अब इस हत्याकांड पर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक डॉ राजीव की हत्या उनके ही अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी ने की है। उसने पूरी वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

विज्ञापन

Big Reveals In Amrit Dhara Hospital Owner Dr Rajeev Gupta Murder Case
सीएम मनोहर लाल पहुंचे डॉ राजीव के घर - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि आरोपी नौकरी से निकाले जाने से नाराज था और डॉक्टर से रंजिश रखता था। रविवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी करनाल स्थित डॉक्टर राजीव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने करनाल में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

वहीं, करनाल पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पवन डॉ राजीव गुप्ता के पास काम करता था। डॉ राजीव गुप्ता के साथ 10 साल तक पवन डायलेसिस तकनीशयन के तौर पर काम कर चुका है। उसने सारी वारदात को अपने दो साथियों के साथ मिलकर  अंजाम दिया।

Big Reveals In Amrit Dhara Hospital Owner Dr Rajeev Gupta Murder Case
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

 डॉ राजीव गुप्ता ने पवन को नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद उसे कहीं और काम नहीं मिल रहा था। इसके बाद से आरोपी रंजिश रखने लगा। तीनों ही आरोपियों को हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार तड़के करीब पांच बजे सभी को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टे को को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी करनाल के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है। यह जानकारी आईजी करनाल रेंज योगेंद्र नेहरा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed