फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big relief to PGI staff in patient care allowance

पेशेंट केयर एलाउंस मामले में पीजीआई स्टाफ को मिली बड़ी राहत

Tue, 03 May 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 May 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
big relief to PGI staff in patient care allowance
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
पीजीआई ने नॉन फेकल्टी स्टाफ को मिलने वाले पेशेंट केयर एलाउंस को रोकने और रिकवरी करने के फैसले पर रोक लगा दी है। पीजीआई के नॉन फेकल्टी मेंबर को हर महीने 2100 रुपये का पेशेंट केयर एलाउंस मिलता था। कुछ दिन पहले पीजीआई ने पेशेंट केयर एलाउंस को रोकने और पहले दिए गए एलाउंस की रिकवरी की मांग की थी, लेकिन पीजीआई मेडिकल टेक्नोलाजिस्ट एसोसिएशन (एमटीए) ने इसका विरोध जताया और उसके बाद प्रशासन ने फैसला वापस ले लिया।
विज्ञापन


एमटीए के प्रेसिडेंट चरण सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी रविंदर कुमार जयसवाल, जनरल सेक्रेटरी अश्विनी मुंजाल व आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी कुलजीत सिंह ने पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर अमिताभ अवस्थी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एसोसिएशन की बातों को विस्तार से सुना और उसके बाद मेंबरों के हित में फैसला लिया। अश्विनी मुंजाल ने बताया कि पीजीआई ने कर्मचारियों के पेशेंट केयर एलाउंस को काटकर उनकी सैलरी भी बना दी थी, लेकिन डीडीए के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों को राहत मिल गई है। इससे मेडिकल टेक्नोलाजिस्ट, ओटी टेक्नीशियन, स्टोर कीपर, मिनिस्ट्रियल स्टाफ, इंजीनियरिंग स्टाफ सहित कई अन्य कर्मचारियों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed