प्रशासन तय करेगा निजी स्कूलों की फीस, गर्वनर को भेजी फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 80 से अधिक प्राइवेट, कॉन्वेंट और एडेड स्कूलों में भारी भरकम फीस देकर बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। अगले सत्र (अप्रैल 2017) से प्राइवेट स्कूलों के फीस स्ट्रक्चर का फैसला यूटी प्रशासन तय करेगा।
प्राइवेट स्कूलों के फीस मामले के नए प्रस्ताव पर अंतिम फैसले के लिए फाइल यूटी प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी के पास भेजी गई है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर नकेल कसने के लिए यूटी प्रशासन के उच्च अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। शहर के प्राइवेट स्कूलों की फीस निर्धारित करने के लिए यूटी प्रशासन ने पहली बार नियम बनाने का फैसला लिया है।
यूटी प्रशासन का प्रपोजल सिरे चढ़ा तो अगले 6 महीने में प्राइवेट स्कूलों में फीस स्ट्रक्चर की नई पॉलिसी लागू हो जाएगी। फीस पॉलिसी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और कई अन्य राज्यों के नियमों का भी गहराई से अध्ययन किया है।
1 से 12वीं क्लास की तीन कैटेगरी में होगी फीस : प्राइवेट स्कूलों के नए फीस स्ट्रक्चर को लेकर प्रशासक प्रो.सोलंकी के पास भेजे गए प्रस्ताव में यूटी प्रशासन ने 1 से 12वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए तीन से चार कैटेगरी बनाने का प्रस्ताव दिया है। जानकारी द्मह्य अनुसार प्राइवेट स्कूलों में पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं और 9वीं से 12वीं क्लास की फीस के तीन स्लैब होंगे। इन स्लैब की फीस में अधिक अंतर नहीं होगा। प्रपोजल में प्राइवेट स्कूलों द्वारा बार-बार एडमिशन फीस, डेवलेपमेंट फंड, बिल्ंिडग फंड जैसे कई फंड को पूरी तरह खत्म करने की सिफारिश की गई है।
प्रशासन ने तैयार किया खास 10-12 सवालों का प्रोफार्मा: यूटी प्रशासन की ओर से प्राइवेट स्कूलों की फाइनेंशियल पोजीशन को जानने और उसी हिसाब से फीस तय करने का फार्मूला तैयार किया जा रहा है। इसके लिए यूटी प्रशासन ने करीब 10-12 सवालों का एक प्रोफामा भी तैयार किया गया है। जिसमें प्राइवेट स्कूलों की लैंड अलॉटमेंट से लेकर, स्कूल का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर और स्कूल का खर्च शामिल किया गया है। सभी स्कूलों को प्रशासन द्वारा तैयार प्रोफार्मा के हिसाब से फीस तय करनी होगी। नए सिस्टम के तहत प्राइवेट स्कूलों के कुल लाभ की भी जांच की जाएगी।
स्कूल कैंपस में बुकशॉप बंद करने के आदेश
शहर के अभिभावकों की लगातार आ रही शिकायतों के बाद यूटी प्रशासन ने सभी प्राइवेट स्कूल कैंपस में बुकशॉप खोलकर किताबें और महंगी ड्रेस बेचने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में एस्टेट ऑफिस भी जल्द नोटिस जारी करेगा। 10 प्राइवेट स्कूलों की जांच रिपोर्ट में कैंपस में बुकशॉप खोलने या स्कूल प्रबंधन द्वारा खुद स्टेशनरी बेचने का खुलासा हो चुका है।
जस्टिस मोंगिया की जांच रिपोर्ट का लंबा इंतजार: चंडीगढ़ के 80 प्राइवेट स्कूलों की फीस की जांच के लिए 2013 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर रिटायर्ड जस्टिस आरएस मोंगिया कमेटी गठित की गई थी। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी शिक्षा विभाग को अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार जस्टिस मोंगिया कमेटी ने जांच पूरी कर ली है केवल 10-12 प्राइवेट स्कूलों की जांच बाकी रह गई है। यूटी प्रशासन ने जांच रिपोर्ट जल्द देने के लिए उनसे संपर्क भी किया है। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट के बाद प्राइवेट स्कूलों में फी स्ट्रक्चर को लेकर काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि प्रत्येक स्कूल की जांच के लिए कमेटी को संबंधित स्कूल को 50 हजार फीस देनी थी।
रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ,डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़ के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों में फीस स्ट्रक्चर को लेकर एडवाइजर और शिक्षा सचिव के साथ मीटिंग हुई है। जिसमें कुछ फैसले लिए गए हैं। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस स्ट्रक्चर को लेकर जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।
सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव चंडीगढ़ ने बताया कि शहर के प्राइवेट स्कूलों के फीस स्ट्रक्चर में काफी अंतर है। जबकि स्कूलों को जमीन अलॉटमेंट लगभग एक जैसे नियमों के तहत की गई है। यूटी प्रशासन प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर एक मैकेनिज्म तैयार करेगा। अगले सत्र से पहले इसे लागू करने की कोशिश होगी।