फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big notice to mohali 150 families to submit property tax

150 परिवारों के लिए फरमान, टैक्स भरो नहीं तो प्रॉपर्टी अटैच

Wed, 06 May 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 06 May 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
big notice to mohali 150 families to submit property tax

नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों पर शिकंजा कस दिया है। 150 लोगों को रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी कुर्क करने संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं। लोगों को एक महीने में पैसे जमा करवाने को कहा गया है। अगर तय समय में प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाया गया तो निगम कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


निगम ने रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी का टैक्स न चुकाने वाले लोगों को अटैचमेंट के नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस कड़ी में फेज-2 के 150 लोगों को नोटिस दिए गए। लोगों को एक माह में टैक्स चुकानेको कहा गया है। यह टैक्स साल-2014-15 का बनता है।
विज्ञापन


वही नगर निगम अधिकारियों ने गमाडा से टाइअप किया है। साथ ही लोगों की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड भी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है, ताकि तय समय में यदि लोग टैक्स नहीं चुकाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक साल-2015-16 के प्रॉपर्टी टैक्स भरने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। लोग 30 सितंबर तक दस प्रतिशत छूट के साथ टैक्स भर पाएंगे। इसके बाद लोगों को पूरा टैक्स भरना होगा।


60 के करीब कंपनियां मिली बंद
अधिकारियों के मुताबिक जब 1600 कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल यूनिट को प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने के नोटिस जारी किए गए थे। उसके बाद तय समय में 1350 के करीब लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स भर दिया था, जबकि इसके बाद 250 के करीब कंपनियां रह गई थी, जिन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा था। निगम ने आखिरी नोटिस जारी किए तो 60 के करीब इंडस्ट्रीज बंद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed