{"_id":"71fb652d92ff14c8a7b10fe6ff2277f1","slug":"big-news-market-stockists-relief-from-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी आढ़तियों को मिली राहत, बड़ी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी आढ़तियों को मिली राहत, बड़ी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 के मंडी आढ़तियों के लिए राहत की खबर है कि अब उनके लाइसेंस बिना बैंक गारंटी जमा करवाए ही रिन्यू होंगे। बुधवार को स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के सेक्रेटरी एवं डीसी मोहम्मद शाइन ने लिखित में मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को यह ऑर्डर जारी कर दिए।
विज्ञापन
इससे पहले मार्केट कमेटीके पूर्व चेयरमैन दिनेश महाजन, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दिग्विजय कपूर, कार्यकारी सदस्य बृजमोहन बुधवार को एग्रीकल्चर सेक्रेटरी नरसीमा से मिले। उन्होंने आढ़तियों की समस्याएं सुनने केबाद डीसी को आदेश जारी किए, जिसके बाद डीसी ने शाम को मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी को तुरंत प्रभाव से बिना बैंक गारंटी लाइसेंस रिन्यू करने को कहा।
विज्ञापन
अब जरूरी कागजात केसाथ पहले की तरह महज 100 रुपये फीस अदा करने होंगे। डीसी की ओर से यह आदेश जारी होते ही आढ़तियों ने राहत की सांस ली। दिनेश महाजन और दिग्विजय कपूर ने इसके लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त जताया।
विज्ञापन
109 आढ़तियों के लाइसेंस हो गए एक्सपायर
सेक्टर-26 स्थित मंडी में 178 आढ़तियों में से 109 के लाइसेंस 31 मार्च को एक्सपायर हो गए थे। प्रशासन ने लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए पिछले साल के टर्नओवर का दो प्रतिशत बैंक गारंटी के तौर पर जमा करवाने की शर्त रखी थी। आढ़ती बैंक गारंटी की बजाए पहले की तरह100 रुपये की फीस अदा कर लाइसेंस रिन्यू करने की मांग पर अड़े थे।