फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big good news for haryana guest teacher

गेस्ट टीचरों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

Tue, 10 Jun 2014 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jun 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
big good news for haryana guest teacher

हरियाणा के स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचरों के लिए यह खबर खुश करने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें रेगुलर करने के संकेत दिए हैं। इसके लिए दस साल की सेवा करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की रेगुलराइजेशन पालिसी बनाई जाएगी।

विज्ञापन


गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक थी। बैठक के बाद अमर उजाला से बात करते हुए प्रतिनिधि अरुण मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए वादा किया है कि उन्हें रेगुलर किया जाएगा।
विज्ञापन


मगर इसके लिए दस साल तक की सेवा करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पालिसी बनाई जा रही है। यह पालिसी गेस्ट टीचरों या कांट्रैक्ट पर लगे टीचरों के लिए नहीं होगी बल्कि दस साल की सेवा वाले कर्मचारियों के लिए सामान्य पालिसी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पालिसी के अनुसार गेस्ट टीचरों को भी लाभ होगा। मलिक ने बताया कि इससे गेस्ट टीचर संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दूसरी मांग मानदेय बढ़ाने की स्वीकार की है।


हालांकि यह मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा गेस्ट टीचरों को एडजस्टमेंट करने की मांग भी मुख्यमंत्री ने मान ली है। उधर, सरकार की तरफ से गेस्ट टीचरों को दिए आश्वासन की आधिकारिक तौर पर न पुष्टि की और न ही खंडन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed