फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Decision Taken by Parents Regarding Son Dead Body Died in Canada

सात समंदर पार बेटे की मौत, शव खराब न हो जाए, यह सोचकर मां-बाप ने लिया बड़ा फैसला

Fri, 29 Nov 2019 12:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 29 Nov 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Big Decision Taken by Parents Regarding Son Dead Body Died in Canada
दलबीर सिंह हैप्पी - फोटो : अमर उजाला
सात समंदर पार बेटे की मौत हो गई। भारत आने तक शव खराब न हो जाए, यह सोचकर मां-बाप ने दिल पर पत्थर रखकर बड़ा फैसला लिया। मोहाली, सेक्टर 67 निवासी महिमा सिंह के बेटे की कनाडा में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मां-बाप टूट गए।
विज्ञापन


उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया पर नहीं मिलने के बाद वीडियो कॉल से बेटे के अंतिम दर्शन किए। जानकारी के अनुसार, दलबीर सिंह हैप्पी (36) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसकी आत्मिक शांति के लिए आठ दिसंबर को मोहाली के सेक्टर-67 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में अंतिम अरदास रखी गई है।
विज्ञापन

मां को वीजा मिलने भी परेशानी आ रही थी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में सुपरिंटेंडेंट रहे चुके महिमा सिंह ने बताया कि बेटे को पीआर मिल चुकी थी। उसकी मौत की सूचना जैसे ही उन्हें मिली तो उन्होंने व पत्नी बलतेज कौर ने कनाडा जाने का फैसला लिया, लेकिन उन्हें वीजा आदि मिलने में थोड़ी परेशानी आ रही थी। ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि बेटे के संस्कार में देरी की जाए, इसलिए उन्होंने पुत्रवधू के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके संस्कार में भाग लिया, ताकि बेटे का शव खराब न हो।

टोरोंटो में रहते छोटे बेटे को संस्कार में भेजा
उनका छोटा बेटा स्टडी वीजा पर टोरोंटो में गया हुआ है। उसे उन्होंने संस्कार में शामिल होने के लिए टोरोंटो से एडमिंटन भेज दिया है। उसके अलावा कुछ और भी रिश्तेदार भी कनाडा में हैं इसलिए वहां पर ही बेटे का अंतिम संस्कार करवाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed