फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big craze of Kurtas in leaders of all parties.

कांग्रेस हो या अकाली कुर्ता होगा भोकाली, कुर्ते का ऐसा है क्रेज

Wed, 25 Jan 2017 12:59 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Big craze of Kurtas in leaders of all parties.
सुखबीर बादल और कैप्टन

पंजाब चुनाव हो और कुर्ते का टशन न दिखे ऐसा हो सकता है। इस बार भी चुनाव में मुक्तसरी स्टाइल के कुर्ते पयजामे की धूम मची हुई है। जीरकरपुर स्थित नामधारी टेलर्स की दुकान पर इन दिनों करीब 60 दर्जी नेताओं के कुर्ते पयजामे सिलने में इतने व्यस्त है कि एक महीने से दुकान में लगभग 80 कुर्ते पयजामे तैयार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दुकान के मालिक भगवान सिंह ने बताया कि जैसा कि विधानसभा चुनाव 4 मार्च को होने हैं तो पहले हम नेताओं के ही कुर्ते पयजामे के आर्डर पूरे कर रहे है। दूसरे लोगों के कपड़ों के आर्डर की एक महीने तक होल्ड पर रखे हुए है। 
विज्ञापन


भगवान सिंह ने बताया कि रोजाना उनकी दुकान पर 70 से 80 कुर्ते हर रोज सिले जा रहे है। भगवान सिंह ने बताया कि यूं तो वो मुक्तसरी, लखनवीं, मोदी, नेहरू स्टाइल के कुर्ते सिलते है लेकिन पंजाब में नेताओं के बीच सबसे ज्यादा मुक्तसरी कुर्ते पयजामें की मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बडे़ नेता नामधारी टेलर से सिलवा रहे हैं कुर्ते

Big craze of Kurtas in leaders of all parties.
कैप्टन अमरिंदर सिंह

उनके ग्राहकों की लिस्ट में शिअद, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हर राजनैतिक दल के नेता शामिल है। भगवान सिंह ने बताया कि इस समय उनकेपास अकाली -भाजपा प्रत्याशी एन के शर्मा, कांग्रेस के दीपइंदर सिंह ढिल्लों, कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्धु, अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परगट सिंह, आप प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा के लिए कुर्ते पायजामे सिले जा रहे हैं।

नेताओं के आलावा क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाबी फिल्मों के कलाकार व गायक जैसे कि बब्बू मान, जस्सी गिल, रंजीत बावा, धमेंद्र आदि भी यहीं से कुर्ते पयजामे सिलवाते हैं।

वहीं भगवान सिंह का कहना है कि इस बार पिछले चुनावों के मुकाबले उनका कुर्ते पयजामें सिलने व बेचने के बिजनेस में लगभग 25 प्रतिशत की कमी है। इस बार 2012 जितना बिजनैस नहीं हुआ। 

उनका कहना है कि नवंबर में नोटबंदी के फैसले केकारण पहले तो सभी अपने पैसे को बदलने में लगे रहे। जिस कारण उनके पास कुर्तों के आर्डर काफी देर से आने शुरू हुए। इससे पहले  तक तो तीन - चार  महीने पहले से आर्डर आने शुरू हो जाते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed