{"_id":"59299f944f1c1b260c537cc9","slug":"big-announcement-from-haryana-government-to-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों के लिए प्रदेश सरकार का बड़ा एलान, बीमा होगा, पेंशन भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों के लिए प्रदेश सरकार का बड़ा एलान, बीमा होगा, पेंशन भी मिलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में पत्रकारों का होगा बीमा, मिलेगी पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के मीडियाकर्मियों के लिए विभिन्न प्रोत्साहन देने की घोषणाएं कीं, जिनमें 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले मीडियाकर्मियों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन, साझा आधार पर 10 लाख रुपये और 20 लाख रुपये का जीवन बीमा, 5 लाख रुपये तक की एक नई कैशलेस मेडिक्लेम पालिसी और उपमंडल स्तर पर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को मान्यता देने की सुविधा मुहैया करवाना शामिल है।
मुख्यमंत्री पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा स्वर्ण जयंती जर्नलिस्ट्स मीट में आए पूरे राज्य के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वेब न्यूजपोर्टल के प्रतिनिधियों के लिए एक नीति बनाई जाएगी और इस संबंध में सुझाव लेने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मीडियाकर्मी, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और किसी भी समाचार पत्र में उनका 20 वर्ष का कार्य अनुभव है, वे योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने मीडियाकर्मियों के लिए 5000 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की थी, जिसमें 20 वर्ष लगातार एक ही मीडिया में सेवा प्रदान करने के पश्चात पेंशन का लाभ देने की शर्त को लगाया था, लेकिन पिछली सरकार ने योजना लागू नहीं की थी।